BHOPAL पुलिस हेडक्वार्टर के पास महिला का रेप, रास्ते से पकड़कर घसीटता हुआ ले गया - MP NEWS

भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस हेडक्वार्टर के पास जहांगीराबाद की मुर्गी बाजार रोड से एक महिला को किडनैप किया गया और घसीटते हुए एक दुकान में ले जाकर उसका रेप किया गया। इस दौरान बदमाश ने महिला को बेरहमी से पीटा। चौंकाने वाली बात है कि अपराधियों के हौसले कितने बढ़ गए हैं।

लाल परेड मैदान में बंट रहा खाना खाकर लौट रही थी बीमार महिला

जहांगीराबाद पुलिस के अनुसार घटना गुरुवार देर रात करीब 12 बजे की है। 35 साल की महिला पति के साथ सेमरा अशोका गार्डन में रहती है। उसने बताया कि गुरुवार को उसकी तबीयत खराब थी। वह हमीदिया अस्पताल गई थी। वहां से पता चला, लाल परेड मैदान के पास खाना वितरण किया जा रहा है। उसने वहां जाकर खाना खाया। रात करीब 12 बजे वह जहांगीराबाद के मुर्गी बाजार से पैदल घर की तरफ जा रही थी।

रास्ते से किडनैप किया, कपड़े की दुकान में ले जाकर रेप

इसी दौरान एक आरोपी ने उसका हाथ पकड़ा और मुंह दबाते हुए उसे खींचते हुए कपड़े की दुकान में ले गया। पहले तो आरोपी ने उसके साथ जमकर मारपीट की और फिर दुष्कर्म किया। महिला को उसी हालत में छोड़कर आरोपी भाग गया। पीड़ित ने घटना के बाद डायल-100 को कॉल किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की मदद की।

घबराई हुई थी महिला, पति के आने पर पुलिस को घटना की जानकारी दी

घटना के बाद पुलिस ने इलाके में तलाशी भी ली, लेकिन आरोपी का पता नहीं चला। रात 3:30 बजे पुलिस ने महिला की शिकायत पर मारपीट और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। महिला के बताए पते के बाद पति को भी अपने साथ जहांगीराबाद थाने ले आई। पति को देखने के बाद ही महिला कुछ बोलने की स्थिति में आई। उसके बाद ही उसने घटना बताई। उसने बताया कि वह आरोपी को नहीं जानती।

आरोपी पकड़ा गया
टीआई जहांगीराबाद वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर लिया है। उसने दुष्कर्म करने की बात मान ली है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!