ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में जिस प्रेमी के कहने पर पति को छोड़ा उसने बेटी होने पर घर से निकाल दिया। शोषण व धोखे का शिकार पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। घटना हजीरा थाना क्षेत्र में संजय नगर की है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
हजीरा थाना क्षेत्र के संजय नगर गदाईपुरा निवासी महिला की शादी मुरैना के युवक से हुई थी। शादी के बाद वह पति के साथ दिल्ली में रह रही थी। तीन साल पहले जब वह अपने मायके आई तो उससे मिलने ससुराल पक्ष का रिश्तेदार राजेश आने लगा। कुछ दिन बाद वह उसे घुमाने की कहकर कमरे पर ले गया और वहां पर उसने जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने उससे शादी का वादा किया और पत्नी की तरह किराए के मकान में रखा। तीन साल किराए के कमरे में लिव इन में रखने के बाद जब उसे अपने घर मुरैना ले गया।
यहां पर उसने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी का नाम लक्ष्मी रखा। बेटी होने के बाद जब उसने शादी का दवाब बनाया तो उसका व्यवहार बदल गया। उसने घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दे दी। धमकी की शिकार पीड़िता वापस आई और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित को तलाश रही है। लेकिन आरोपित को खबर लगी कि उसके खिलाफ मामला दर्ज हो गया है तो वह घर से गायब हो गया।
20 जनवरी को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार
भोपाल समाचार: मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए कृपया यहां क्लिक करें Click Here