SEHORE: बच्चों के खेल में अचानक चली गोली छात्रा के पेट में लगी - MP NEWS

सीहोर।
सीहोर जिले के आष्‍टा नगर में दोपहर को गोली चल गई। परिजन युवती को सिविल अस्‍पताल फिर सीहोर अस्‍पताल लेकर आए। हालत गंभीर होने पर सीहोर से भोपाल रेफर कर दिया है।  

जानकारी के मुताबिक नगर के वार्ड क्रमांक 15 शांति नगर कॉलोनी में अपने मामा के यहां आई भांजी को दोपहर के समय गोली लगने के कारण मामा का लड़का और लड़की उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां से सीहोर और सीहोर से भोपाल रेफर किया गया। गोली भांजी के पेट में लगी है। नगर निरीक्षक सिद्धार्थ प्रियदर्शन ने बताया कि हाटपिपलिया थाना क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में रहने वाले महेंद्र सिंह की सुपुत्री मिस्टी जो कि कक्षा आठवीं की छात्रा है। वह अपने मामा सुरेंद्र सिंह भाटी के यहां आई हुई थी। 

दोपहर में उसके पेट में गोली लग गई। गोली लगने के पश्चात दिव्यांश एवं प्रियांशी जो कि दिवंगत सुरेंद्र सिंह भाटी के बच्चे है, वह उसे अस्पताल लेकर गए। नगर निरीक्षक जब अस्पताल पहुंचे तो वहां से उसे सीहोर रेफर कर दिया गया था। परिजनों का कहना है कि तीनों बच्‍चे घर में खेल रहे थे, तभी अचानक गोली चल गई और मिस्‍टी के पेट में गोली लग गई। मौके पर नगर निरीक्षक सहित पुलिस बल जांच कर रहे हैं। घटना स्थल को सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि गंभीर हालत होने पर सीहोर से भोपाल रेफर किया गया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !