कमलनाथ, भाजपा विधायकों को फोन कर रहे हैं लेकिन कोई रिसीव ही नहीं कर रहा: शिवराज सिंह चौहान - MP NEWS

भोपाल
। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर बड़ा आरोप लगाया है। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि कमलनाथ अपने साथ मध्य प्रदेश की राजनीति में गंदगी लेकर आए हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार का लोक व्यापी करण कर दिया। शिवराज सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि कमलनाथ करें तो मैनेजमेंट और हम करें तो सौदेबाजी। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी, यह गंदा खेल आप ने शुरु किया है। आप आज भी भाजपा विधायकों को फोन कर रहे हैं।

कोई नाराज होकर कांग्रेस और कमलनाथ को इस्तीफा दे दे, तो वह गद्दार कैसे हुआ: शिवराज सिंह

शिवराज ने कहा कि 'कांग्रेस और आदरणीय कमलनाथ जी बौखला रहे हैं, आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने पहले से ही भूमिका बनानी शुरू कर दी है। कांग्रेस, कमलनाथ जी, दिग्विजय सिंह भाजपा पर आरोप लगाते हैं कि हम तोड़फोड़ करते हैं। भाजपा किसी के पास नहीं गई। कांग्रेस के मित्र भाजपा में आए, लेकिन जब हमारे विधायकों को डरा धमकाकर, लोभ-लालच देने की कोशिश कमलनाथ कर रहे हैं, तो इसे मैनेजमेंट कहते हैं। वहीं, कोई अपने मन से भाजपा में आ जाए, तो वो गद्दारी है।'

कमलनाथ, आज भी भाजपा विधायकों को फोन कर रहे हैं: शिवराज सिंह चौहान

शिवराज ने आरोप लगाते हुए कहा कि 'कमलनाथ जी आज भी भाजपा के विधायकों को फोन कर रहे हैं। संपर्क करने का असफल प्रयास कर रहे हैं। अगर जोड़-तोड़ और खरीद-फरोख्त की राजनीति की है, तो कमलनाथ ने की है। भाजपा के विधायकों को कितने भी फोन लगा लें, एक भी विधायक टस से मस नहीं होने वाला है। हमारे कार्यकर्ता सिद्धांत और विचारों के लिए काम करता है।'
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!