मध्य प्रदेश में वोटिंग के ठीक पहले दिग्विजय सिंह ने कहा: EVM हैक हो सकती है - MP NEWS

भोपाल
। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कमलनाथ कांग्रेस के राजगुरु श्री दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव 2020 के मतदान के दिन इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर सवाल उठा दिया है। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीन हैक हो सकती है। 

पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश में उपचुनाव की वोटिंग शुरू होने के ठीक 8 मिनट पहले जागरण जोश की एक पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि "Countries Using Ballot Paper for Voting - तकनीकी युग में विकसित देश EVM पर भरोसा नहीं करते पर भारत व कुछ छोटे देशों में EVM से चुनाव होते हैं। विकसित देश क्यों नहीं कराते? क्योंकि उन्हें EVM पर भरोसा नहीं है। क्यों? क्योंकि जिसमें चिप है वह हैक हो सकती है।" 

दिग्विजय सिंह ने मतदान के पहले ईवीएम के हैक होने का मामला क्यों उठाया 

श्री दिग्विजय सिंह ने अपने बयान में यह बिल्कुल नहीं कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव में EVM हैक हो सकती है परंतु वोटिंग के दिन, वोटिंग से ठीक पहले दिग्विजय सिंह का इस तरह का ट्वीट करना, कई तरह के प्रश्नों को जन्म देता है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !