भाजपा का चौंकाने वाला दावा: 5634102 लोगों को भोजन, राशन बांटा, फोटो-वीडियो जारी नहीं किए | MP NEWS

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा ने दावा किया है कि भाजपा के कार्यकर्ता अब तक 4213204 लोगों को भोजन के पैकेट और 423968 लोगों को सूखा राशन उपलब्ध करा चुके है। भाजपा द्वारा जारी की गई संख्या एक परफेक्ट फिगर है लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि अपने दावे के समर्थन में भाजपा ने किसी भी प्रकार के फोटो वीडियो जारी नहीं किए। क्योंकि भाजपा अब सत्ता में है इसलिए ज्यादातर मीडिया हाउस उनके दावों पर कोई सवाल नहीं करेंगे। 

आंकड़ों को देखिए चौक जाएंगे: 641549 पार्टी कार्यकर्ता, 5634102 लोगों को भोजन

प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व के आव्हान पर 641549 पार्टी कार्यकर्ता गरीबों, मजदूरों और जरूरतमंदों की सहायता के काम में जुटे हुए है। ये कार्यकर्ता 28 मार्च से 4 अप्रैल के बीच कुल 5634102 लोगों को भोजन और राशन उपलब्ध करा चुके है। 

भाजपा ने कोई हेल्पलाइन जारी नहीं की लेकिन दावा बाहरी मजदूरों को भोजन कराया

श्री शर्मा ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता प्रशासन के साथ समन्वय के माध्यम से अब तक गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तरप्रदेश आदि राज्यों से आए मजदूरों के लिए भी काम कर रहे है और विभिन्न सीमावर्ती जिलों में अब तक 125000 मजदूर परिवारों के लिए भोजन व्यवस्था, उनके उपचार तथा जांच की व्यवस्था और उन्हें घरों तक पहंुचाने की व्यवस्था की जा चुकी है। श्री शर्मा ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता सिर्फ प्रभावितों और जरूरतमंद लोग ही नहीं, बल्कि व्यवस्था में लगे सरकारी कर्मचारियों का भी ख्याल रख रहे है और उनके लिए चाय नाश्ते की व्यवस्था की गयी है।

कुछ आंकड़े यह भी है, पढ़िए अच्छा लगेगा

श्री शर्मा ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भोजन, राशन के अलावा लोगों को कोरोना वायरस से सुरक्षा उपलब्ध कराने में भी पूरी तत्परता से लगे है और गरीब लोगों को जगह जगह मास्क और सेनिटाइजर उपलब्ध कराए जा रहे है। इसी क्रम में पार्टी के बैरसिया विधायक विष्णु खत्री ने 110 पंचायतों में वायरस से सुरक्षा के लिए छिडकाव कराया है। सिर्फ भोपाल जिले में ही पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारियों के द्वारा 250000 मास्क एवं 300000 यूनिट सेनिटाइजर का वितरण कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि भोपाल के कोटरा क्षेत्र में श्रीराम टेलर्स द्वारा प्रतिदिन 200 मास्क बनाकर बांटे जा रहे है। इसी तरह ग्वालियर शहर में पार्टी कार्यकर्ता द्वारा 25000 साबुन का वितरण किया जा चुका है।

आंकड़ों का खेल देखो: 27466 कार्यकर्ताओं ने राहत कोष में कितने पैसे दिए पता नहीं

श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी कोरोना महामारी से मुकाबले के इस अभियान में आर्थिक संसाधन उपलब्ध कराने में भी पीछे नहीं है। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश के 27466 से अधिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी प्रधानमंत्री राहत कोष में अपना योगदान दे चुके है और यह संख्या लगातार बढ रही है। इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं की प्रेरणा से समाज के अन्य लोग व संस्थाएं भी आगे आ रही है। श्री शर्मा ने कटनी की हरे माधव बाल संस्कार समिति के बच्चों का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा से इन बच्चों ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की प्रेरणा से समाज के अन्य लोग तथा संस्थाएं भी आर्थिक मदद देने के लिए आगे आ रहे है। उन्होंने कहा कि कटनी के बच्चों ने तो अपनी गुल्लक तोडकर एकत्र की गयी 21 हजार रूपए की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर दी थी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !