भाजपा कार्यालय में लोगों की आवाजाही पर रोक | BHOPAL NEWS

भोपाल। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने वाली है। कार्यकर्ताओं में उत्साह है। शुक्रवार दोपहर से ही भाजपा के प्रदेश कार्यालय में जश्न शुरू हो गया था। शनिवार सुबह प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि जब तक जरूरी ना हो प्रदेश कार्यालय ना आए। 

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सैनिटाइजेशन 

प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस की समस्या के चलते आज प्रदेश कार्यालय में सेनिटाईजेशन हो रहा है। जनता एवं सभी कार्यकर्ता बंधुओं से आग्रह है कि जब तक जरूरी कार्य ना हो तब तक घर से ना निकलें। अगर खाँसी-ज़ुकाम-बुखार जैसी समस्या हो तो अपने आप को परिवार वालों से दूर रखें, जरूरत पड़ने पर टेस्ट जरूर करायें। 

22 मार्च जनता कर्फ्यू के लिए शनिवार को सड़कों पर भीड़ 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है। 22 मार्च को किसी बात की समस्या ना हो इसलिए शनिवार को लोग जरूरी सामान की खरीदारी करने घरों से निकले। जैसे की आदत है लोग आवश्यकता से अधिक सामान खरीद रहे हैं, ताकि आने वाले दिनों के लिए स्टोर करके रखा जा सके। भोपाल में सुबह-सुबह दूध के लिए मारामारी देखी गई। कई स्थानों पर एक व्यक्ति एक पैकेट का नियम लागू किया गया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !