अमरनाथ की गुफा और शिवलिंग के रहस्य, जिन्हें विज्ञान भी सुलझा नहीं पाया: क्या आप भी जानते हैं | GK IN HINDI

भारत में ऐसी कई धार्मिक यात्राएं हैं जो अमरनाथ यात्रा से ज्यादा कठिन है लेकिन फिर भी अमरनाथ यात्रा का अपना महत्व है। क्या आप जानते हैं बाबा अमरनाथ की यात्रा कुछ चमत्कारी यात्रा क्यों कहा जाता है। क्या आप भी जानते हैं अमरनाथ की गुफा और उसमें बनने वाले बर्फ के शिवलिंग के रहस्य। यदि नहीं तो पढ़ते रहिए: 

बाबा अमरनाथ की गुफा में बर्फ से शिवलिंग तैयार होता है, लेकिन इस बर्फ का स्त्रोत क्या है, इसका पता आज तक नहीं चल पाया है। शिवलिंग के ऊपर चट्टानों से एक बूंद पानी नहीं गिरता। यह एक बड़ा रहस्य है कि फिर बर्फ का शिवलिंग कैसे बन जाता है।

अमरनाथ की गुफा में अंदर की बर्फ तो ठोस होती है लेकिन बाहर की बर्फ बेहद ही मुलायम और कच्ची होती है। ऐसा क्यों होता है इस बारे में आजतक कोई भी नहीं जान पाया है।

जो लोग यहां आते हैं वो काफी ज्यादा थके हुए होते हैं लेकिन जैसे ही वो बाबा बर्फानी की गुफा में प्रवेश करते हैं उनकी सारी थकान अपने आप ही दूर हो जाती है, ऐसा क्यों होता है ये कोई भी आजतक नहीं जान पाया।

मान्यता है कि भगवान शिव ने अमरनाथ गुफा में ही मां पार्वती को अमरता का मंत्र सुनाया था, इसलिए हिंदू धर्म में अमरनाथ गुफा का महत्व बहुत ज्यादा है। कहा जाता है जब भगवान शिव ने पार्वती को अमरता का मंत्र सुनाया था उस समय गुफा में उन दोनों के अलावा सिर्फ कबूतरों का एक जोड़ा मौजूद था। कथा सुनने के बाद कबूतर का जोड़ा अमर हो गया था। आज भी अमरनाथ गुफा में कबूतर का वो जोड़ा दिखाई देता है। कहते हैं कि अमरनाथ की गुफ़ा में कबूतरों के इस जोड़े को जिसने भी दर्शन दे दिए उन्हें मोक्ष मिल जाता है।

अमरनाथ की गुफा बेहद ख़ास है और यहां पहुंचने के बाद लोगों को एक अलग दुनिया में आने का आभास होता है। ऐसा किसलिए होता है ये कोई भी नहीं जानता है।

इसी गुफा में भगवान श‌िव ने बताया था क‌ि उनके गले में मौजूद नरमुंड देवी पार्वती के अब तक हुए पूर्वजन्मों के हैं। देवी पार्वती अमरत्व का रहस्य नहीं जानती हैं इसल‌िए उन्हें बार-बार जन्म और मृत्यु से गुजरना पड़ा जबक‌ि श‌िव अमर हैं।

ऐसा कहा जाता है क‌ि बड़े भाग्य से मनुष्य को इस पव‌ित्र गुफा के दर्शन होते हैं। ज‌िन्हें बाबा बर्फानी के दर्शन प्राप्त हो जाते हैं उनके कई जन्मों के पाप कट जाते हैं और उनकी मुक्त‌ि का मार्ग खुल जाता है।

कुछ लोगों को यहां पर आने पर दिव्य शक्तियों का आभास होता है। ऐसे आभास का दावा कई सारे लोग कर चुके हैं।
Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article
(current affairs in hindi, gk question in hindi, current affairs 2019 in hindi, current affairs 2018 in hindi, today current affairs in hindi, general knowledge in hindi, gk ke question, gktoday in hindi, gk question answer in hindi,)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !