राजगढ़ डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा ने भाजपा नेता से तिरंगा छीना चांटा मारा | MP NEWS

राजगढ़। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित रैली का दूसरा वीडियो सामने आया है। न्यूज़ एजेंसी एआई द्वारा जारी इस वीडियो में डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा नजर आ रही है। दिखाई दे रहा है कि प्रिया वर्मा ने भीड़ में से उन सभी प्रदर्शनकारियों को पकड़ा जिनके हाथ में तिरंगा था। इनमें से एक तिरंगा धारी भाजपा कार्यकर्ता को उन्होंने चाटा मारा और तिरंगा छीन लिया। इससे पहले एक और वीडियो सामने आया था जिसमें कलेक्टर निधि निवेदिता एक भाजपा नेता को चांटा मारती हुई नजर आई।

धारा 144 के बावजूद भाजपा ने CAA के समर्थन में रैली निकाली

धारा 144 लागू कर दिए जाने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी ने यहां नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली का आयोजन किया था। इसी रैली को रोकने के लिए कलेक्टर निधि निवेदिता दल बल के साथ मैदान में आ गई थी। पुलिस ने रैली को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान प्रिया वर्मा भाजपा कार्यकर्ताओं को मारा पीटा। यहां तक कि हाथों में तिरंगा लिए लोगों के हाथों से छीन कर उन्‍हें गिरा दिया। इसे वीडियो में साफ देखा जा सकता है। 

कमलनाथ सरकार के लिए तनावपूर्ण हो सकता है राजगढ़ का मामला 

नागरिकता संशोधन कानून के मामले में अब तक मध्य प्रदेश काफी शांत था। यहां कानून के समर्थन और विरोध में प्रदर्शन तो हो रहे थे लेकिन वह सभी शांतिपूर्ण थे। पुलिस एवं प्रशासन भी प्रदर्शनकारियों से संवेदनशील तरीके से निपट रही थी। लक्ष्य एक ही था किसी भी स्थिति में प्रदेश की शांति भंग ना हो और इसमें आज दिनांक तक सफलता भी मिलती आ रही थी लेकिन राजगढ़ की घटना कमलनाथ सरकार के लिए तनावपूर्ण हो सकती है। इस घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को मुद्दा मिल जाएगा। प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग का मामला भोपाल में भी हुआ था परंतु यह प्रदर्शन रात 3:00 बजे हो रहा था।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !