पुलिस ने प्रियंका गांधी गला दबाया | NATIONAL NEWS

लखनऊ। पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को लखनऊ पुलिस ने उस वक्त रोक लिया, जब वह पूर्व आईपीएस अधिकारी दारापुरी के परिवार से मिलने के लिए उनके घर जा रही थी। प्रियंका गांधी एक स्कूटी पर सवार होकर जा रही थी। वह एक कार्यकर्ता की स्कूटी पर यात्रा कर रही थी। 

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मुझे बेवजह रोका। मैं जब स्कूटी से उतरकर पैदल चलने लगी तो मुझे रोका गया और मेरा गला दबाया गया। लोहिया पार्क के पास उनको रोका गया था। उसके बाद प्रियंका गांधी पैदल चलकर दारापुरी के परिवार से मिलने उनके घर पहुंची। इस मौके पर प्रियंका गांधी की महिला पुलिसकर्मी से बहस हुई। वहीं महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि बिना पूर्व सूचना के सुरक्षा वजह से प्रियंका गांधी को रोका गया था। 

प्रियंका गांधी लखनऊ में कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए गई हुई है। गौरतलब है नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन मामले में पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी गिरफ्तार किए गए थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !