घर में दीवार घड़ी कहां ​शुभ-कहां अशुभ | WALL CLOCK LUCKY-UNLUCKY

ज्यादातर लोग घर में दीवार घड़ी वहां लगाते हैं जहां आसानी से नजर पड़ जाए। दीवार घड़ी खरीदते समय आंखों को अच्छे लगने वाले कलर डिजाइन चुने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं वास्तु पुरुष आपकी दीवार घड़ी को भी देखता है। दीवार पर लटकी घड़ी से भी सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का उत्सर्जन होता है। दीवार पर लटकी हुई घड़ी केवल समय नहीं बताती बल्कि आपका समय बदलने की क्षमता भी रखती है। यदि आप वास्तुशास्त्र में यकीन रखते हैं तो आपको भरोसा करना होगा कि घड़ी समय बदल भी सकती है। 

दक्षिण दिशा में दीवार घड़ी शुभ या अशुभ

घड़ी अगर आपके घर में दक्षिण दिशा में घड़ी लगी है तो इसको अभी उतार दें क्योंकि कि आपके लिए परिवार के लिए सही नहीं है। ये ठहराव की दिशा है और इसके कारण आपके घर के मुख्य सदस्य की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

दरवाजे के ऊपर दीवार घड़ी शुभ या अशुभ

आपके घर में किसी दरवाजे के ऊपर घड़ी लगी है, तो इसको आज ही उतार दें। ये वास्तु शास्त्र के लिए सही नहीं है। ऐसा करने से उसके नीचे से गुजरने वाले व्यक्ति पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ता है। 

पूर्व या पश्चिम दिशा में दीवार घड़ी शुभ या अशुभ

घड़ी के लिए सबसे अच्छी दिशा पूर्व मानी गई है। अगर आपके घर में पूर्व दिशा में घड़ी लगी है इससे घर में लक्ष्मी की आगमन होता है। अगर आप घड़ी को पश्चिम दिशा में लगाएंगे तो घरवाले के मन में हमेशा सकारात्मक विचार आते है।

दीवार घड़ी डिजाइन कैसा होना चाहिए

आपको बता दें कि वास्तु के हिसाब से घड़ियां भी अलग होती है। वास्तु में ये माना गया है कि अगर आपके घर में पेण्डुलम वाली घड़ी है तो ये आपके लिए अच्छी होती है। इससे लोगों की तरक्की होती है और आपको इस घड़ी को पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए।

बंद दीवार घड़ी शुभ या अशुभ

अगर आपके घर में कोई ऐसी घड़ी है जो चलती नहीं है, उसकी बैटरी खत्म हो गई है या फिर वह खराब हो गई है। आपको इस तरह की घड़ियां तुरंत दीवार से उतार देना चाहिए। बंद पड़ी घड़ी से नकारात्मक ऊर्जा का उत्सर्जन होता है। इसके कारण घर में लड़ाई झगड़े होते हैं।

दीवार घड़ी का कलर-डिजाइन शुभ और अशुभ विचार

घड़ियों का रंग आपको बता दें कि वास्तु में घड़ियों के रंगों को लेकर भी बताया गया है। आपको पता होना चाहिए कि आपको घर में काले, नीले और केसरिया कलर की घड़ी नहीं लगानी है। ये वास्तु के हिसाब से नहीं है। इसके साथ ही आपके घर में लगी घड़ी चौकोर और गोल है, तो शुभ संकेत हैं। ऐसी घड़ी आपके लिए शुभ होती है। इनको लगाने से घर में सुख और शांति आती है। इससे घरवालों की तरक्की भी होती है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !