पति से मिलने गई संगीता लौटकर नहीं आई, खेत में लाश मिली | BARWANI MP NEWS

बड़वानी। जुलवानिया में शनिवार सुबह एक विवाहिता की खेत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का पति से चार महीने से विवाद चल रहा था, जिसके कारण वह बच्चे के साथ अपने पिता के यहां रह रही थी। तीन दिन पहले वह अपने पति से मिलने गई, जिसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पति पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

मिली जानकारी अनुसार मृतका की पहचान संगीता पति प्रकाश गोरे के रूप में हुई है। पुलिस को शनिवार सुबह सूचना मिली थी कि राजपुर रोड स्थित मोहनिया पानी नर्सरी के पास खेत में एक महिला की लाश पड़ी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस से पड़ताल की तो संगीत के रूप में उसकी पहचान हुई। दो दिन पहले संगीता के पिता ने उसकी थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पति पर हत्या करने का आरोप लगाया।

मृतका की बहन जमुना ने बताया कि मृतका का चार महीने पिता के यहां रह रही थी। पति द्वारा आए दिन विवाद करने से परेशान होकर बच्चे सहित पिता के घर रहने आ गई थी। बुधवार को पति ने फोन कर उसे घर से दूर एक गुमटी पर मिलने बुलाया था। फाेन आने के बाद वह करीब 12 बजे पति से मिलने गई थी। इसके बाद शाम तक नहीं लौटी तो हमें लगी कि वह पति के साथ होगी। 

हमारे पास बच्चे को छोड़कर जाने के बाद भी जब वह नहीं आई और ना ही उसका फोन आया तो हमने उसे कॉल किया। पहली बार तो उसका फोन नहीं लगा। थोड़ी-थोड़ी में लगाने पर उसने फोन उठाया और रोने लगी। इस पर हमें लगा कि पति ने उसके साथ मारपीट की होगी। कहीं उसने उसे बांध कर तो नहीं रखा है। इसके बाद शनिवार को हम उसे लेने आए थे, लेकिन यहां उसकी मौत की खबर मिली। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !