पड़ोसी युवक ने 7 वर्ष की मासूम से किया दुष्कर्म | SIHORA MP NEWS

सिहोरा। गोसलपुर थाना के एक गाँव में सात वर्ष की मासूम को अकेला पाकर पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। मजदूरी का काम करने के बाद शाम को बच्ची की मां घर पहुंची तो उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी बताई। 

पिता की देर रात घर लौटने पर परिजनों ने घटना की सूचना 100 नम्बर पर  पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए देर रात आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

एसडीओपी सिहोरा भावना मरावी ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली 7 वर्षीय बालिका के माता पिता मजदूरी का काम करते हैं। बालिका के छोटे भाई की तबीयत खराब होने पर मां ने बालिका को स्कूल जाने से रोक दिया। बाद में बार रोपा लगाने के लिए दूसरे गांव चली गई। दोनों भाई बहन घर में अकेले थे। मंगलवार दोपहर दोपहर तीन बजे के लगभग पड़ोस में रहने वाला सतीश उर्फ फटका चौधरी (19) घर पहुंचा। 

बालिका को अकेली पाकर आरोपित युवक ने उसका मुंह दबा लिया और बाद में बालिका के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। दर्द के मारे बालिका दो घंटे तक कमरे में रोती रही। शाम छह बजे के लगभग बालिका की मां रोपा लगाने के बाद घर लौटी। बालिका को कमरे में रोता पाकर मां ने उसका कारण पूछा। बालिका ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी मां को बताई।

मौके पर पहुंची डायल 100, घर से पकड़ा गया आरोपी 

रात करीब 9 बजे के लगभग बालिका का पिता काम करने के बाद घर लौटा। पत्नी ने बेटी के साथ हुई घटना की जानकारी अपने पति को दी। पति ने तुरंत घटना की खबर फोन से हंड्रेड डायल गोसलपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची हंड्रेड डायल पुलिस बालिका को लेकर गोसलपुर थाने पहुंची और परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ धारा 376,  376 (2) घ, 7-8 पास्को एक्ट का मामला दर्ज कर लिया। घटना के बाद पुलिस में देर रात आरोपित सतीश और फटका चौधरी (19) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !