तांत्रिक ने टोने-टोटके के नाम पर विवाहिता से बलात्कार किया | NATIONAL NEWS

महेश बैरागी/प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ थाना पुलिस ने टोने-टोटके के नाम पर विवाहिता से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे जेल भेज दिया गया है। निकटवर्ती एक गांव की विवाहिता ने प्रतापगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि उसके और पति के बीच गत दिनों अनबन होने की वजह से वे अलग रह रहे थे। इस कारण वह पति का घर छोड़ कर अपने मायके आ गई थी।

पारिवारिक स्थिति सही नहीं होने के चलते वह चित्तौडग़ढ़ जिले के आवरी माता मंदिर पर जाती रहती थी। इसी दौरान मध्यप्रदेश के नीमच जिले के कराडिय़ा महाराज गांव का भगत पाटीदार (Bhagat Patidar) से जानकारी हो गई। उसने तंत्र-मंत्र से सारी तकलीफें दूर वादा किया। इस तरह से उसने मोबाइल नंबर और घर का एड्रेस ले लिया।

दो दिन बाद ही घर पर आ पहुंचा। तंत्र-मंत्र के नाम पर ढोंग किया। इस दौरान महिला को पानी में नशीला पदार्थ मिला पिला दिया। इसके बाद वह अचेत हो गई। जब होश आया तो उसने देखा कि आरोपी भगत पाटीदार और वह दोनों निर्वस्त्र अवस्था में थे।

इसका विवाहिता ने विरोध जताया तो आरोपी भगत पाटीदार ने धमकी देते हुए कहा इस बारे में किसी को बताया उसके फोटो व वीडियो वायरल कर देगा। इस तरह से महिला को धमकाकर 50-60 हजार रुपए ऐंठ लिए।

लेकिन तांत्रिक की मांग बढ़ती गई। महिला परेशान होकर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। और इस तरह उसकी मांग बढ़ती गई। एक दिन उसने एक लाख रुपए की मांग की। उसने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !