PANNA एक्सीडेंट: गुप्ता परिवार की 5 महिलाओं की मौत | MP NEWS

Updesh Awasthee
पन्ना। जिले के ककरहटी नाला के समीप एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार की चार महिलाओं की मौत हो गई। जबकि कार को ड्राइव कर रहे इसी परिवार के एक पुरुष घायल हैं। 

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात शादी में शामिल होकर लौट रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से 60 वर्षीय गुलाब गुप्ता, ज्योति गुप्ता, मुन्नी गुप्ता और अंजू गुप्ता की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि 17 वर्षीय पूजा गुप्ता को सिर में गंभीर चोट होने के कारण रीवा ले जाया जा रहा था, जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोग पहुंच गए। कार में चालक समेत छह लोग सवार थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!