दिग्विजय सिंह अपनी जीत के लिए 100% कॉन्फिडेंट | BHOPAL CHUNAV NEWS

भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए भोपाल में मतदान समाप्त हो जाने के बाद मीडिया के सामने आए कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह अपनी जीत के लिए 100% कॉन्फिडेंट (DIGVIJAY SINGH 100% CONFIDENT FOR WINING THE LOKSABHA ELECTION) नजर आए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ा हुआ मतदान कांग्रेस के पक्ष में जायेगा। भाजपा का 30 साल पुराना किला टूट गया। 

दिग्विजय सिंह के लिए चुनौती था भोपाल

बता दें कि भोपाल लोकसभा सीट दिग्विजय सिंह के लिए चुनौती थी। जब उन्होंने चुनौती स्वीकार की और उनका नाम घोषित हुआ तो भाजपा के पसीने छूट गए थे। हालात यह थे कि शिवराज सिंह चौहान और उमा भारती तक ने उनके खिलाफ चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। जब भाजपा का कोई नेता सामने नहीं आया तो हार कर अमित शाह ने विहिप नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भाजपा में ज्वाइन कराया और टिकट दिया। 

देश की सबसे चर्चित लोकसभा सीट

मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में आतंकवाद के अपराध में आरोपी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के भाजपा प्रत्याशी बनाए जाते ही माहौल बदल गया था। यह सीट देश की सबसे चर्चित लोकसभा सीट बन गई। प्रज्ञा सिंह ने लगातार कई विवादित बयान दिए, इससे देश भर में उनके प्रति नाराजगी भी बढ़ी परंतु चुनाव प्रचार के अंतिम 3 दिनों में प्रज्ञा सिंह ने विवादित बयानों से किनारा किया और चुनाव की तरफ फोकस किया।

दिग्विजय सिंह से आभार जताया

भोपाल लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी श्री दिग्विजय सिंह ने भोपालवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में भी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, इसके लिए सभी मतदाता बंधु बधाई के पात्र हैं। उन्होंने महिला, पुरुष, मजदूर, किसान, व्यापारी, कर्मचारी आदि सभी वर्गों ने भोपाल के सद्भाव व विकास के लिए वोट किया, इसके लिए सभी का तहे-दिल से धन्यवाद दिया।

श्री दिग्विजय सिंह ने आशा व्यक्त की, कि भारत के लोग संविधान प्रदत्त मताधिकार का प्रयोग करते रहेंगे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया निरंतर जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि मतदाता उन्हें आशीर्वाद देते हुए भोपाल की सेवा का अवसर देंगे। श्री दिग्विजय सिंह ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मीडिया कर्मियों का भी धन्यवाद किया। अपनी जीत के प्रति विश्वास प्रकट करते हुए श्री सिंह ने कहा कि भोपाल के सांसद के रूप में अपने दिए वचन निभाएंगे तथा ‘‘भोपाल विजन डाक्यूमेंट’’ अक्षरशः लागू करेंगे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !