मप्र भाजपा लोकसभा प्रत्याशियों की लिस्ट | MP BJP LOKSABHA CANDIDATE LIST

Updesh Awasthee
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश में लोकसभा प्रत्याशियों की आखरी लिस्ट भी जारी कर दी है। इस लिस्ट में भाजपा ने शेष सभी 4 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। भोपाल से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को टिकट दिया गया है। 

भाजपा केंद्रीय कार्यालय से जारी लिस्ट के अनुसार गुना लोकसभा सीट से कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने डॉक्टर केपी यादव, विदिशा से शिवराज सिंह चौहान के नजदीकी रमाकांत भार्गव, सागर से राज बहादुर सिंह एवं भोपाल से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को टिकट दिया गया है। भोपाल में कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को टिकट दिया है। 

इंदौर अब भी अटका

इंदौर सीट से भाजपा अब तक नाम फाइनल नहीं कर पाई है। यहां ताई और भाई की लड़ाई के बीच भाजपा पिस रही है। कैलाश विजयवर्गीय ने अपना नाम तो रेस से बाहर कर लिया लेकिन अब वो चाहते हैं कि उनके समर्थक को टिकट दिया जाए जबकि ताई ने अपने नाम सौंप दिए हैं। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!