दिग्गी पहलवान के सामने प्रज्ञा ठाकुर ने ताल ठोकी | BHOPAL NEWS

भोपाल। कांग्रेस के दिग्गी पहलवान यानी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का नाम भोपाल सीट से फाइनल होने के बाद राजनीति की चकरी तेजी से घूम रही है। भाजपा यहां किसी ऐसे नाम की तलाश कर रही है जो कांग्रेस के इस पहलवान को चुनावी अखाड़े में चित कर सके। फायर ब्रांड उमा भारती तो दिग्विजय सिंह के जाल में फंसी हैं, अत: नजरें प्रज्ञा ठाकुर पर जाकर टिक गईं हैं। प्रज्ञा ठाकुर ने भी लोगों की उम्मीदों के अनुरूप ताल ठोक दी है। 

दिग्विजय सिंह को वहां से लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के तुरंत बाद ही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने उन पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह देश के दुश्मन हैं। साध्वी ने उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की मंशा भी जताई है। भोपाल में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि बीजेपी मेरी विचारधारा की पार्टी है और राजनीति में आने का यह सही समय है। राष्ट्रवाद को लेकर मैं जन-जन तक पहुंचुंगी। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि मैं देश के दुश्मनों को खुली चुनौती देती हूं और देश के दुश्मनों के खिलाफ संघर्ष करने को हमेशा तैयार हूं। मेरे जैसे राष्ट्रभक्त देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं।

कौन हैं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर
प्रज्ञा ठाकुर मूलत: एबीवीपी की नेता हैं। यहीं से वो आरएसएस की गतिविधियां से जुड़ीं और हिंदू ब्रांड हो गईं। महाराष्ट्र के मालेगांव बन ब्लास्ट केस में आरोपी बनाए जाने के बाद प्रज्ञा ठाकुर देश भर की सुर्खियों में आ गईं। हालांकि उस केस में बरी होने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। एक बहुत बड़ा वर्ग प्रज्ञा ठाकुर के साथ है परंतु सवाल यह है कि क्या अमित शाह की नई भाजपा में प्रज्ञा ठाकुर को सम्मान मिल पाएगा। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !