क्या 2014 से पहले देश असुरक्षित था: सीएम कमलनाथ | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि एक प्लानिंग के तहत माहौल बनाया जा रहा है, जैसे 2014 के पहले देश असुरक्षित था। नरेंद्र मोदी के हाथ में आते ही सुरक्षित हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा माहौल बनाना और इस माहौल से राष्ट्रवाद को जोड़ना जनता को गुमराह करना है।

उन्होंने पीएम मोदी से पूछा कि क्या भारतीय वायु सेना, थल सेना और जल सेना उनके कारण है। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने देश की रक्षा के लिए इंडियन मिलिट्री एकेडमी, नेशनल डिफेंस अकादमी सैनिक स्कूल जैसी संस्थाए बनाईं आर्मी को मजबूत किया। सीएम कमलनाथ ने कहा कि ऐसा माहौल बनाना कि 2014 के पहले देश सुरक्षित था और अब प्रधानमंत्री मोदी के हाथ में सुरक्षित हो गया, देश को गुमराह करना है। उन्होंने 1971 में पाकिस्तान युद्ध की याद दिलाते हुए कहा कि कैसे जांबाज़ भारतीय सेना ने पाकिस्तान के जवानों को कैद कर युद्ध बंदी बनाया था। उन्होंने कहा कि पूरे देश को भारतीय सेना और हमारे जवानों पर गर्व है। 

मुख्यमंत्री एक निजी चैनल के कार्यक्रम में सवालों के जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा की मोदी और भाजपा कांग्रेस और जनता को राष्ट्रवाद नहीं सिखाए। उन्होंने पूछा कि क्या भाजपा के पास कोई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी है? कांग्रेस के पूर्व नेताओं ने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी। भाजपा में कोई बलिदानी नहीं हुआ है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!