WOODWILL RESTAURANT में चल रहा था HOOKAH LOUNGE, 6 गिरफ्तार | CRIME NEWS

NEWS ROOM
भोपाल। नवग्रह मंदिर के पास वुडविला रेस्टोरेंट में अवैध तरीके से हुक्का लाउंज संचालित करने वाले छह युवकों को कमला नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पांच दिन पहले भी यहां दबिश देकर दो युवकों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद भी रेस्टोरेंट के मैनेजर और संचालक ने अवैध गतिविधियां शुरू कर दी थीं।

टीआई मदन मोहन मालवीय के मुताबिक सोमवार रात रेस्टोरेंट में हुक्का पिलाए जाने की सूचना पर दबिश दी गई थी। यहां पांच युवक हुक्का पीते मिले। इनमें से एक उन्हें तंबाकू उत्पाद मुहैया करवा रहा था। हुक्का पीने वालों में आदित्य सिंह, जतिन सोनी, दीपक राठौर, रोहित सिंह और अनुज नेमा शामिल हैं। इन्हें हुक्का पिलाने का काम गोपाल लाल परिहार कर रहा था।

पुलिस को देखते ही रेस्टोरेंट संचालक शावर और मैनेजर सोहेल अली भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हुक्का पाइप और तंबाकू उत्पाद जब्त किए हैं। इस रेस्टोरेंट पर बीती 19 दिसंबर को भी पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों को पकड़ा था। इसके बाद भी संचालक ने अवैध गतिविधि बंद नहीं की और पांच दिन बाद ही हुक्का पिलाना शुरू कर दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!