सिंगर MIKA SINGH को दुबई पुलिस ने उठाया, विदेशी लड़की के यौन शोषण का मामला | NATIONAL NEWS

नई दिल्ली। राखी सावंत को जबरदस्ती किस करने के मामले में बदनाम हुए बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह के दामन पर बड़ा दाग लगा है। दुबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि वो 17 साल की Foreign girl को गंदी तस्वीरें भेजता था। ब्राजील की रहने वाली लड़की भी मॉडल है। 

AWARD लेने दुबई गए थे, गिरफ्तार हो गए


बताया जा रहा है कि ब्राजील की रहने वाली 17 साल की लड़की ने मुरक्काबात पुलिस स्टेशन में सिंगर मीका सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मीका सिंह को सुबह 3 बजे गिरफ्तार किया गया है। मीका ने दो दिन पहले इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने दुबई में होने की बात कही थी। वह किसी अवॉर्ड शो में हिस्सा लेने के लिए दुबई पहुंचे थे। 

पहले भी विवादों में घिरे रहे हैं MIKA SINGH 

ऐसा पहले बार नहीं है जब मीका सिंह का नाम किसी विवाद से जुड़ा है। 2015 में उन पर दिल्ली में एक इवेंट के दौरान एक डॉक्टर को थप्पड़ मारने का आरोप लगा था। उससे पहले 2006 में राखी सावंत ने उन पर जबरदस्ती किस करने का आरोप लगाया था।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!