आर्थिक राशिफल / ECONOMIC HOROSCOPE: माह दिसम्बर, 2018 के लिए

मेष/Aries: मेष राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति दिसंबर के महीने में अच्छी रहेगी। यह माह नीति नियम अनुशासन के साथ लाभ पर फोकस बनाए रखने वाला हैं। इस महीने धन प्राप्ति के लिए किए गए अधिकतर प्रयासों में सफलता मिलेगी।किसी नए कार्य को शुरू करना चाहते हैं तो यह महीना बेहद शुभ साबित होगा।धन के मामले में भाग्य अच्छा साथ देगा। शत्रु से सावधान रहकर ही कार्य करें। पैसों की लेन- देन में सावधानी बरतें। इस महीने धन-धान्य में वृद्धि होने की संभावना हैं।

वृषभ /Taurus


वृषभ राशि वालों के लिए इस महीने बिगड़ी हुई आर्थिक स्थिति बेहतर होने की संभावना हैं। सभी जिम्मेदारियों को अकेले संभालने की अपेक्षा काम बांट कर आगे बढ़ते रहें। किसी कार्य में पैसा लगाने पर सफलता मिलेगी।कार्यक्षेत्र में किसी कारण विवाद होने की संभावना है, इसलिए सावधान रहें। अन्यथा फाइनेंशियल नुकसान होने की संभावना बन सकती हैं। घरेलू कार्यों के साथ कारोबार में भी सफलता हासिल कर सकते हैं।

मिथुन / GEMINI


मिथुन राशि वालों को इस महीने आर्थिक लाभ होने के कई अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन करेंगे। पेशेवरता का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान और सूझ-बूझ बढ़ेगी। छोटे लक्ष्य बनाकर तेजी से कार्य पूरे करने की सोच रखें। भाग्य की अपेक्षा मेहनत पर भरोसा बढ़ा हुआ रहेगा। इस महीने भाग्य अच्छा साथ देगा, जिस कारण कई कार्यों में आर्थिक लाभ होने की संभावना हैं। लेकिन प्रॉपर्टी में निवेश करने से नुकसान हो सकता है और धन प्राप्ति में बाधा पड़ सकती हैं। इसलिए प्रॉपर्टी में निवेश न करें। अपने कारोबार का सगे-संबंधियों को हिस्सा न बनाएं। खुद पर विश्वास रखकर कार्य करने से धन लाभ होगा।

कर्क / CANCER


कर्क राशि वालों के लिए इस महीने आर्थिक लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। कोई प्रॉपर्टी लेना चाहते हैं तो ये शुभ समय हैं। वाहनादि की अभिलाषा पूर्ण हो सकती हैं। कार्य व्यापार में अनुकूलता रहेगी। माह उत्तरोत्तर शुभता का संकेतक हैं। हर हाल में सकारात्मकता बनाए रखें। किसी भी कार्य को जिम्मेदारी से करने पर सफलता मिलेगी। किसी के सहयोग से किए गए कार्यों में लाभ होने की संभावाना हैं। सबके साथ मधुर संबंध बनाए रखकर कारोबार को बेहतर बनाने की कोशिश करें।

सिंह /LEO


सिंह राशि वालों के लिए परिवार को साथ लेकर किसी कार्यों को करेंगे तो सफलता मिलेगी। गाड़ी या घर की सुविधाएं प्राप्त हो सकती हैं। भूमि भवन और वाहनादि की अभिलाषा को बल मिलेगा। करियर में उन्नति होने की संभावना हैं। पैसों की लेन देन करते समय सावधान रहने की जरूरत हैं। बाहर की यात्रा करने से नुकसान हो सकता हैं। संतान को सहयोग प्राप्त होने से भी धन लाभ हो सकता हैं।

कन्या / VIRGO


कन्या राशि वालों के लिए इस महीने कार्यों को सफल होने में थोड़ा समय लग सकता हैं। कामकाज को लेकर स्थितियां अनुकूल रहेंगी। व्यापार व्यवसाय और बैंकिंग कार्यों को प्राथमिकता में रखें। महत्वपूर्ण मामलों को पूर्वार्ध में पूरा कर लेने की कोशिश करें। उत्तरार्ध में जिद और जल्दबाजी से बचें। अति उत्साह पर नियंत्रण रखें भाग्य अच्छा साथ देगा। किसी भी व्यक्ति को धन देने से बचें, क्योंकि ऐसा करने से जीवन में तनाव पैदा हो सकता हैं। किसी चीज में निवेश करना चाहते हैं तो सोच समझकर करें। आर्थिक लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे।

तुला/ LIBRA


तुला राशि वालों के लिए धन-धान्य की दृष्टि से अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना हैं। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी में निवेश करना फायदेमंद होगा। सगे-संबंधियों से थोड़ा सतर्क रहें। परिवार में किसी बात को लेकर समस्या उत्पन्न हो सकती है, इसलिए परिस्थितियों को देखते हुए ही कार्य करें। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें।

वृश्चिक / SCORPIO


वृश्चिक राशि वालों के लिए बुद्धि विवेक ज्ञान सामंजस्य और भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। सबके भरोसे पर खरा उतरने में मददगार माह हैं। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। किसी काम को मेहनत और जिम्मेदारी से करेंगे तो सफलता मिलेगी। इस महीने आर्थिक लाभ होने के अच्छे योग हैं। कामकाज को लेकर भाग-दौड़ बढ़ेगी, लेकिन फल अच्छा मिलेगा। अपने कार्य को स्थिरता से करें। खुद पर भरोसा करें और पूरे विश्वास के साथ कार्य करें। ऐसा करने से आपको अच्छा आर्थिक लाभ होगा।

धनु / Sagittarius


धनु राशि वालों के लिए कार्य व्यापार में शुभता का संचार बना रहेगा। व्यवसाय विस्तार की योजनाओं को बल मिलेगा। लाभ पर फोकस बनाए रखें। न्यायिक मामलों में सक्रियता आ सकती हैं। दिनचर्या में तेजी बनाए रखें। आर्थिक लाभ के लिहाज से धनु राशि वालों का यह महीना अच्छा गुजरेगा। दोस्त और रिश्तेदारों से संबंध बिगड़ सकते हैं, इसलिए बेहतर होगा कि उन्हें अपने काम से दूर रखें। आर्थिक लेन देन से बचने की कोशिश करें। सोच समसझकर किसी भी कार्य को करेंगे तो कामयाबी मिलेगी।

मकर /Capricorn


मकर राशि वालों के लिए व्यापार, व्यवसाय उम्मीद से अच्छा रह सकता हैं। निसंकोच आगे बढ़ते रहें। उत्साह और आकर्षण बढ़े हुए रहेंगे। उत्तरार्ध में खर्च और निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी। न्यायिक मामलों में गति आएगी। काम से संबंधित धन प्राप्ति के योग अच्छे बन रहे हैं। इस महीने किसी भी नए कार्य को करना काफी शुभ साबित होगा। भाग्य भी अच्छा साथ देगा। धन का लेन देन करने से तनावपूर्ण स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। कामकाज को लेकर बाहर की यात्रा करनी पड़ सकती हैं। कार्य योजनाओं को विस्तार करने का प्रयास सफल हो सकता हैं।

कुंभ / Aquarius


कुंभ राशि वालों के लिए भाग्य की प्रबलता का माह हैं। लक्ष्यों को तेजी से पूरा करने की सोच रखें। कार्य व्यापार में उत्तरोत्तर लाभ बना रहेगा। प्रबंधन प्रशासन और पैतृक मामलों के लिए उत्तम समय हैं। व्यवसाय विस्तार में सफल होंगे। बाहर से संबंधित कामकाज के क्षेत्रों से अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना हैं। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से कामयाबी मिलेगी। बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं, इसलिए सेहत का खास ख्याल रखें। किसी विवाद में उलझने से पैसों का नुकसान हो सकता हैं। खुद पर भरोसा रखकर मेहनत से कार्य करने पर सफल होंगे।अनावश्यक भाग दौड़ से बचें।

मीन / Pisces


मीन राशि वालों के लिए यह इच्छित उपलब्धियों को पूरा करने में सहायक माह हैं। आस्था विश्वास से सब संभव कर दिखाएंगे।धीमी गति के बावजूद बेहतर प्रदर्शन में सफल होंगे। आर्थिक लाभ प्राप्ति के लिए भागदौड़ और तनावपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता हैं। आर्थिक लाभ के लिए कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। समय को देखते हुए समझदारी से कार्य करेंगे तो सफलता मिलेगी। इस महीने प्रॉपर्टी से संबंधित निवेश करने से बचें। मानसिक तौर पर शांत रहने के लिए पैसों की लेन-देन से बचें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !