SHAJAPUR: भाजपा प्रत्याशी समर्थकों व ग्रामीणों के बीच, खूनी संघर्ष | MP NEWS

Updesh Awasthee
इंदौर। शाजापुर से बड़ी खबर आई है। यहां जनता और भाजपा प्रत्याशी अरुण भीमावद समर्थकों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। हालात यह बने कि मौके पर पुलिस को पहुंचकर हालात नियंत्रित करने पड़े। मामला दुपाड़ा गांव का है। 

बताया जा रहा है कि शाजापुर के ग्राम दुपाड़ा में भाजपा प्रत्याशी अरुण भीमावद जनसंपर्क के लिए निकले थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने उन्हे काले झंडे दिखाए। यह देख भाजपा प्रत्याशी के साथ मौजूद भाजपा कार्यकर्ता ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने भी जवाबी हमला किया और दोनों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। 

बता दें कि मध्यप्रदेश में इन दिनोें भाजपा एवं कांग्रेस नेताओं से सवाल जवाब जारी है। हालात यह हैं कि लोगों ने मंत्री उमा शंकर गुप्ता, सीएम शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह और मुख्यमंत्री के बेटे कार्तिकेय सिंह तक को नहीं छोड़ा। इन सभी के वीडियो वायरल हो चुके हैं। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!