BHOPAL: कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ अकील, आचार संहिता का केस दर्ज | MP NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भोपाल की उत्तर सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार आरिफ अकील और उनके बेटे के खिलाफ कोहेफिजा पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। दोनों नामांकन रैली के समय नोट उड़ा रहे थे। यह घटना कैमरे में कैद हुई। भाजपा को कुछ पता नहीं चल पाया परंतु रिटर्निंग अफसर ने मामला दर्ज करा दिया। 

आरोप है कि दोनों ने 9 नवंबर को नामांकन जमा करने के दौरान निकाली रैली में लोगों के बीच 100 और पचास के नोट उड़ाए थे। इस कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी। वीडियोग्राफी में यह घटना कैद हो गई थी। इसे देखकर रिटर्निंग अफसर ने पुलिस में शिकायत की थी। आरोपितों के खिलाफ और भी धाराएं बढाईं जा सकती हैं।

कोहेफिजा टीआई अर्जुन मुजाल्दे ने बताया कि भोपाल उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ अकील ने 9 नवबंर को रैली की अनुमति ली थी। उन्हें कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करना था। इस दौरान उनके द्वारा लोगों के बीच नोट उड़ाए गए थे। नोट बांटने की शिकायत रिटार्निंग अफसर अशोक कुमार भोजवानी के पास हुई थी। भोजवानी ने उस दिन की वीडियोग्राफी देखी तो उसमें आरिफ अकील और उनका बेटा नोट उड़ाते हुए नजर आए। 

जांच अधिकारी ने अपने रिपोर्ट में बताया है कि आरोपितों ने 100, 50 रुपए के नोट उड़ाए, यह आचार संहिता का उल्लघंन है। हालांकि जांच में आतिशबाजी और तोप द्वारा पटाखे चलाने की रिकार्डिंग नहीं मिली है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!