BHOPAL: हॉस्टल में कई दिव्यांग छात्राओं से रेप हुआ है: खुलासा | MP NEWS

भोपाल। भोपाल के प्राइवेट हॉस्टल में रेप के मामले में धीरे-धीरे कई ख़ुलासे हो रहे हैं। पता चला है कि वहां और भी कई दिव्यांग छात्राओं से रेप किया गया। मूल रूप से इंदौर की रहने वाली उस हॉस्टल की दो छात्राओं ने इंदौर के हीरा नगर थाने में शिकायत दर्ज करायी है। दोनों सगी बहनें हैं। अवधपुरी के जिस हॉस्टल में रेप की ये वारदात हुई है, वो सरकारी अनुदान पर चलता था। उसी हॉस्टल की दो लड़कियों ने भोपाल में अवधपुरी थाने के बाद अब इंदौर के हीरा नगर थाने में भी एफआईआर दर्ज करायी है। ये दोनों सगी बहनें हैं। 

शिकायत के मुताबिक आरोपी हॉस्टल संचालक अश्विनी शर्मा ने उन दोनों का सेक्सअुल हैराससेंट किया। इन दोनों सगी बहनों ने ये भी ख़ुलासा किया कि अश्विनी शर्मा ने हॉस्टल की एक अन्य छात्रा के साथ भी ज़्यादती की थी और फिर उसका गर्भपात करा दिया था। वो छात्रा अब लापता है। उसकी तलाश जारी है। 

6 महीने पहले भी हुई थी शिकायत
शिकायत ये भी है कि आरोपी अश्विनी शर्मा लड़कियों के माता-पिता को कभी-भी हॉस्टल नहीं दिखाता था। माता-पिता लड़कियों को लेकर आते थे तो वो नादरा बस स्टैंड आकर वहां से लड़कियों को हॉस्टल के लिए ले जाता था। हॉस्टल की लड़कियों ने करीब 6 महीने पहले सामाजिक न्याय विभाग और आईटीआई कॉलेज में की थी शिकायत की थी लेकिन आरोपी के हाई-प्रोफाइल लोगों से ताल्लुकात होने के कारण उसकी शिकायत दबा दी गयी। इंदौर के हीरा नगर थाने में लड़कियों ने शाइन लैंग्वेज एक्सपर्ट की मदद से धारा 161 के तहत बयान दर्ज कराए हैं।

1 महीने से उसकी गतिविधियां संदिग्ध थीं
आरोपी अश्विनी शर्मा के घर में पीजी में रहने वाले एक स्टूडेंट ने ख़ुलासा किया है कि एक महीने से अश्विनी शर्मा परेशान था। उसकी गतिविधियां संदिग्ध थीं। वो देर रात घर आता था। 3 दिन पहले उसने घर का सामान हॉस्टल में शिफ्ट कराया था। रेप का ख़ुलासा करने वाली लड़की से कुछ दिन पहले उसका विवाद हुआ था।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!