काम के बहाने नाबालिग को घर लाया RAPE के बाद भगा दिया। INDORE CRIME NEWS

NEWS ROOM
INDORE: घटना इंदौर शहर के पलासिया थाना क्षेत्र की है। पिता की फटकार के बाद घर छोड़ने वाली किशोरी से तीन युवकों ने बारी-बारी दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी के बयान लिए और केस दर्ज कर दो आरोपितों को शुक्रवार रात पकड़ लिया। पलासिया थाने के एएसआई अंतरसिंह सोलंकी के मुताबिक पुनासा (खंडवा) निवासी 17 वर्षीय किशोरी पिता की फटकार के बाद 14 जून को घर से गायब हो गई थी। तीन दिन पूर्व पुलिस ने युवती को इंदौर से बरामद किया तो उसने बताया कि उसके साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस के मुताबिक पुनासा से काम की तलाश में इंदौर आ गई थी। एक कॉलेज के पास रवि पिपलिया निवासी कनाड़िया मिला। उसने घर में काम का बोला और लेकर आ गया। आरोपित ने दुष्कर्म किया और घर से निकाल दिया। पीड़िता रवि के सामने रहने वाले दुकानदार सतीश पांचाल के पास पहुंची। 

वह बड़वानी प्लाजा स्थित दोस्त प्रशांत के रूम पर लेकर आया और दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद प्रशांत आया और धमकाकर दुष्कर्म किया। दूसरे दिन दोस्त का कॉल आया तो पूरी घटना बताई और पुलिस के पास पहुंची। पुनासा पुलिस ने केस दर्ज कर पलासिया पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!