BJP प्रदेश अध्यक्ष स्वागत दौरों में व्यस्त, ढाई महीने में टीम घोषित नहीं कर पाए | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। यह चुनावी साल है। राजनीति में सबकुछ फटाफट हो रहा है। 18 अप्रैल को भाजपा ने अपने नए प्रदेश अध्यक्ष सांसद राकेश सिंह की ताजपोशी की थी। 01 मई को कांग्रेस के कमलनाथ ने चार्ज लिया। शनिवार को कमलनाथ की टीम का ऐलान हो गया परंतु राकेश सिंह की टीम के लिए अभी तक चर्चाएं भी शुरू नहीं हुईं हैं। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह अपनी नियुक्ति के बाद से ही मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। सोशल मीडिया राकेश सिंह के स्वागत सत्कार के फोटो से भरा पड़ा है। संगठन में अभी तक उन्होंने कुछ उल्लेखनीय नहीं किया है।

क्या नंदकुमार सिंह की टीम कराएगी चुनाव


संगठन में अब यह सवाल भी पूछा जाने लगा है कि क्या राकेश सिंह अपनी नई टीम बना पाएंगे या फिर नंदकुमार सिंह की टीम ही चुनाव कराएगी। राकेश सिंह टीम में थोड़ी बहुत जोड़ घटा कर लेंगे। दरअसल, पिछले कुछ सालों में मध्यप्रदेश में भाजपा थम सी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कुछ नए विभाग बनाए और उनमें नियुक्तियां भी हुईं परंतु भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख पदों में परिवर्तन बहुत कम हुए हैं। फैसलों में काफी देरी हो रही है। नंदकुमार सिंह चौहान को हटाए जाने का फैसला 1 साल पहले हो गया था। नए नाम की तलाश में हाईकमान ने 1 साल खर्च कर दिया। 

प्रदेश प्रवक्ता के नाम तय नहीं हो पाए


राकेश सिंह ने 18 अप्रैल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान संभाली थी। इसके बाद चुनावी टीमें तो बनीं, लेकिन प्रदेश पदाधिकारियों में कोई बदलाव नहीं हुआ। यह चर्चा जरूर है कि वे कुछ नए प्रदेश प्रवक्ता बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इनमें सहकारिता राज्यमंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा या आपूर्ति निगम के अध्यक्ष डॉ. हितेश वाजपेयी हो सकते हैं। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!