आटा चक्की में ब्लास्ट, 2 महिलाएं घायल | MP NEWS

Updesh Awasthee
इंदौर। मध्य प्रदेश के बड़वानी (BARWANI) जिले में एक बेहद चौंकाने वाला हादसा हुआ है। यहां एक आटा चक्की (FLOUR MILL) में अचानक ब्लास्ट (BLAST) हो गया। इस हादसे में अनाज पिसाने के लिए पहुंची दो महिलाएं घायल हो गई। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल पुलिस और बिजली कंपनी के विशेषज्ञ यह नहीं बता पाएं कि यह धमका क्यों हुआ। 

जानकारी के अनुसार, बड़वानी जिले की सेंधवा तहसील के ग्रामीण क्षेत्र के भामपुरा में ग्रामीण महिलाएं आटा चक्की में अनाज पिसाने के लिए पहुंची थीं। पिसाई के दौरान कथित तौर पर अनाज में कोई ठोस वस्तुएं आने के बाद चक्की में ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में आने से जामबाई और डेढ़री बाई नाम की महिलाएं घायल हो गईं।

हादसे में घायल दोनों महिलाओं को तुरंत डायल 100 वाहन की मदद से इलाज के लिए सेंधवा के सरकारी अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के बाद दोनों को बड़वानी जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हादसे की सूचना मिलने पर बड़वानी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ब्लास्ट की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!