BJP MLA द्वारा घोषित देशद्रोही विराट-अनुष्का के रिसेप्शन में पहुंचे पीएम मोदी | NATIONAL NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य द्वारा देशद्रोही करार दिए गए क्रिकेट स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के रिसेप्शन में भाजपा के सिरमौद एवं भारत के प्रधानमंत्री शामिल हुए और नवदंपत्ति को आशीर्वाद दिया। अब सवाल यह है कि क्या विधायक पन्नालाल शाक्य उनके अनुसार घोषित देशद्रोहियों के रिसेप्शन में शामिल होने वाले अपनी पार्टी के सबसे प्रमुख नेता को लेकर भी कुछ बयान देंगे। 

पिछले दिनों गुना जिले में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने बयान दिया था कि 'विवाह संस्कार करने के लिए हिंदुस्तान में कहीं जगह नहीं मिली। गजब हो गया। अरे क्या हिंदुस्तान में जगह नहीं मिली। क्या हिंदुस्तान इतना अछूत है। अरे इस देश में राम, कृष्ण, विक्रमादित्य और युद्धिष्ठिर का विवाह हुआ है। आप सबके भी विवाह हुए हैं या होने वाले होंगे लेकिन हम में से कोई विदेश नहीं जाएगा। पैसा और प्रसिद्धि यहां से कमा रहा है और अरबों रुपये वहां विवाह के लिए लिया गया है। विवाह के लिए भारत की भूमि उसके लिए कोई मायने नहीं है। इससे ये स्पष्ट होता है कि वो राष्ट्रभक्त नहीं है, वो देशभक्त नहीं है।

भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य यह बयान देश भर की मीडिया में छाया रहा। भाजपा ने भी अपने विधायक के बयान से किनारा नहीं किया था। ना तो फटकार लगाई गई और ना ही कोई नोटिस जारी किया गया। यहां तक कि प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान या सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसे विधायक के निजी विचार तक नहीं बताया। सब मौन रहे, जैसे स्वीकृति दे रहे हों। अब बात बदल गई। पीएम नरेंद्र मोदी खुद विराट और अनुष्का को आशीर्वाद देने जा पहुंचे। सवाल यह है कि क्या भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य के विचार अब भी वहीं हैं। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!