गुजरात सर्वे: भाजपा को 121 सीटें, कांग्रेस को 58

3,757 लोगों से रायशुमारी करके तैयार किए गए एबीपी न्यूज, लोकनीति और सीएसडीएस ओपिनियन पोल को सार्वजनिक कर दिया गया है। इसमें दावा किया गया है कि गुजरात में भाजपा सरकार बनाने जा रही है। इस बार भाजपा को 113 से ज्यादा सीटें हासिल होंगी जबकि कांग्रेस 64 से ज्यादा सीटों पर कब्जा नहीं कर पाएगी। यानि कांग्रेस का गुडलक, भाजपा के बैडलक से भी बहुत खराब है। नतीजे क्या होंगे यह तो मतदान के बाद ही पता चलेगा परंतु आइए पढ़ते हैं दिग्गजों के अनुमान पर आधारित भविष्यवाणी: 

दक्षिण गुजरात में भाजपा, सौराष्ट्र में 50-50
ओपिनियन पोल के मुताबिक दक्षिण गुजरात में भाजपा को 51 फीसदी जबकि कांग्रेस 33 फीसदी वोट मिल रहे हैं। दक्षिण गुजरात में 35 विधानसभा सीटे हैं। दक्षिण गुजरात में भरूच, नर्मदा, सूरत, नवसारी, डांग, वलसाड, तापी जिले हैं।
सौराष्ट्र की बात करें तो यहां भाजपा को 42 फीसदी और कांग्रेस को भी 42 फीसदी वोट मिल रहे हैं। सौराष्ट्र में कच्छ, सुरेंद्र नगर, राजकोट, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, मोरबी, द्वारका, गिर सोमनाथ, बोटद जिले हैं। यहां 54 सीटे हैं।

उत्तर में कांग्रेस, मध्य में भाजपा 
उत्तर गुजरात में भाजपा को 44 फीसदी वोट मिल रहे हैं। वहीं कांग्रेस को 49 फीसदी वोट मिल रहे हैं। उत्तर भारत में 53 विधानसभा सीटें हैं। इसमें अहमदाबाद, गांधीनगर, मेहसाणा, पाटण, साबरकांठा, बनासकांठा, अरवल्ली जिला आते हैं।
मध्य गुजरात में भाजपा को 54 फीसदी जबकि कांग्रेस को 38 फीसदी वोट मिल रहे है। मध्य गुजरात में 40 सीटें आती हैं। इसमें पंचमहाल, दाहोद, खेड़ा, आणंद, वडोदरा, महिसागर, छोटा उदयपुर जिले हैं।

फिर बन सकती है भाजपा की सरकार 
ओपिनियल पोल में बीजेपी गुजरात में एक बार फिर गुजरात में सरकार बनाती दिख रही है। गुजरात में बीजेपी को 113 से 121 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को गुजरात की कुल 182 सीटों में से 58 से 64 सीट मिलने की उम्मीद है अन्य को 1 से 7 सीटें मिल सकती हैं। इस पोल में गुजरात की 200 पोलिंग बूथ के 3,757 लोगों से राय ली गई है। इस ओपिनियन पोल को एबीपी न्यूज, लोकनीति और सीएसडीएस ने मिलकर किया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !