राहुल गांधी ने वीरभद्र सिंह को सीएम कैंडिडेट घोषित किया, 7वीं बार भी मुख्यमंत्री बनेंगे

नई दिल्ली। कांग्रेस हाईकमान राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश में सीएम वीरभद्र सिंह को सीएम कैंडिडेट घोषित कर दिया। राहुल गांधी एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने यह ऐलान किया। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश को गुजरात से ज्यादा अच्छा बताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि हिमाचल में 70 हजार लोगों को नौकरियां दी गईं जबकि गुजरात में 10 हजार। 

राहुल गांधी शनिवार को मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में राज्य सरकार की तरफ से आयोजित विकास से विजय की ओर रैली को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में राज्य सरकार की उपलब्धियों का बखान किया तो पंडाल में बैठे लोगों ने राजा साहब जिंदाबाद के नारे लगा दिए। इसपर राहुल ने कहा कि वीरभद्र सिंह राजा नहीं बल्कि फकीर हैं और दिल से विकास कार्य करवाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ है और वह सिर्फ छठी बार के ही नहीं बल्कि सातवीं बार भी मुख्यमंत्री बनेंगे। संबोधन के बाद जब राहुल गांधी मंच पर आए तो वीरभद्र सिंह ने उनका हाथ मिलाकर आभार भी जताया। 

गुजरात से आगे निकला हिमाचल 
राहुल गांधी हिमाचल और गुजरात के विकास कार्यों की तुलना कर गए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पांच वर्षों में विकास कार्यों में कहीं आगे पहुंचा है जबकि गुजरात पीछे रह गया है। राहुल गांधी ने कहा कि हिमाचल सरकार ने 70 हजार लोगों को रोजगार दिया जबकि गुजरात में मात्र 10 हजार को ही रोजगार मिल सका। राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात में बीते पांच वर्षों में 13 हजार सरकार स्कूल बंद हो गए जबकि हिमाचल सरकार ने स्कूलों को बंद करने के बजाए हजारों नए स्कूल खोले गए हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !