अपने पति को लेकर YOGI से मिलने पहुंची मुलायम की छोटी बहू APARNA YADAV

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। सब जानते हैं कि अखिलेश यादव की सौतेली मां साधना गुप्ता चाहतीं हैं कि उनका बेटा प्रतीक यादव राजनीति में आए लेकिन प्रतीक है कि किसी की सुनते ही नहीं, लेकिन मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव जरूर राजनीति में काफी सक्रिय रहतीं हैं। करारी हार के बाद वो यूपी के नए सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने अपनी लक्झरी कार से वीवीआईपी गेस्टहाउस पहुंची। उनके साथ 5 करोड़ की लैम्बॉर्गिनी कार को लेकर सुर्खियों में आए उनके पति प्रतीक यादव भी थे। करीब 10 मिनट तक तीनों के बीच बातचीत हुई। फिर वो बाहर निकल आईं और चुपचाप चलीं गईं। मीडिया के सामने उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। 

इसी के साथ टुकड़ों में बिखर गई सपा की में एक बार फिर सुर्ख राजनीति शुरू हो गई है। बता दें कि चुनाव से पहले यादव परिवार में जो उठा पटक हुई उसके पीछे भी सास साधना और बहू अपर्णा का हाथ कहा जाता है। लोग कहते हैं कि मुलायम सिंह यादव बेटे के रूप में अखिलेश को प्यार करते हैं परंतु दूसरी पत्नी साधना गुप्ता की बात भी नहीं टालते। चूंकि साधना पॉलिटिकल बैकग्राउंड से हैं अत: मुलायम सिंह की राजनीति में काफी दखल रखती हैं। 

पिछले दिनों उन्होंने खुला ऐलान किया था कि अब वो अखिलेश यादव के खिलाफ काम करेंगी। अब तक माना जा रहा था कि वो सपा में एक नया गुट बनाएंगी जिसको उनकी बहू अपर्णा यादव लीड करेंगी परंतु योगी से मुलाकात के बाद अब नई कहानियां भी सामने आ सकतीं हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!