16 साल की लड़की प्रग्नेंट, 12 साल के लड़के ने किया रेप, डॉक्टर अचंभित

Updesh Awasthee
भोपाल। 16 साल की एक लड़की ने दावा किया है कि 12 साल के लड़के ने उसके साथ रेप किया। इस रेप के कारण वो गर्भवती हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया लेकिन डॉक्टर अचंभित हैं, क्योंकि 12 साल का लड़का किसी को गर्भवती नहीं कर सकता। स्पर्म बनना ही शुरू नहीं होते। 

मामला मध्यप्रदेश के रीवा जिले का है। यहां सोहागी थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में 16 साल की लड़की ने महिला थाने पहुंचकर अपने साथ रेप की शिकायत दर्ज कराई थी। महिला थाना प्रभारी पहले उसकी शिकायत दर्ज करने के लिए राजी नहीं थी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कर केस दर्ज किया जाएगा. लेकिन लड़की के दबाव में जीरो पर कायमी कर सोहागी थाने को आगे जांच के लिए फाइल भेज दी गई।

रात को बगल में लेटा था बच्चा
16 साल की पीड़िता का दावा है कि, जिस लड़के पर रेप का आरोप लगा रही है, वह उससे बेहद अच्छे से परिचित है। दोनों एक ही गांव के हैं और परिचय होने की वजह से एक-दूसरे के घर उनका आना-जाना था। पीड़िता की मानें तो सात महीने पहले वह लड़के के घर गई हुई थी। रात को उसने खाना खाया और फिर वहीं सो गई थी। सुबह उसकी नींद खुली तो लड़का उसके पास लेटा हुआ था। पीड़िता ने बताया कि इसके कुछ दिन बाद वह प्रेग्नेंट हो गई। इस वजह से आरोप है कि बच्चे ने उसके साथ बलात्कार किया है।

मेडिकल रिपोर्ट से उड़े पुलिस के होश
लड़की के आरोप लगाने पर पुलिस ने 12 साल के लड़के की तलाश की और फिर उसका मेडिकल परीक्षण कराया। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि डॉक्टर ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया है कि 12 साल का बच्चा ना तो रेप करने की शक्ति रखता है और ना ही पिता बन सकता है।

डीएनए परीक्षण का सहारा
पुलिस ने लड़के से पूरी घटना के बारे में जानकारी जुटानेे के लिए उसे विश्वास में लेकर बात की, तो वह कुछ भी नहीं बता पाया। ऐसे में पुलिस ने पूछताछ और मेडिकल जांच के बाद बच्चे को फिर से परिवार को सौंप दिया है। वहीं, लड़की के अभी भी अपने बयान पर कायम रहने की वजह से पुलिस अब डीएनए परीक्षण के जरिए मामले की तह तक जाने की कोशिशों में जुटी हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!