भोपाल। मप्र की दिग्गज मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भले ही राजनीति में निशाने ठीक ना लगा पातीं हों परंतु खेल के मैदान में जब असली वाली रायफल हाथ में आतीं हैं तो लोग देखते ही रह जाते हैं। 26वीं आल इंडिया जीवी मावलंकर ट्रॉफी शूटिंग प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर जब वो रायफल की तरफ आगे बढ़ीं तो बहुत से लोग सोच रहे कि आम मंत्रियों की तरह नौसिखिया प्रदर्शन सामने आएगा, लेकिन जैसे ही यशोधरा राजे ने रायफल उठाई और उसकी बट को कंधे का सपोर्ट दिया। लोग देखते ही रह गए।
वो पूरी तरह से प्रोफेशल शूटर लग रहीं थीं। उनका रायफल को पकड़ने का स्टाइल और फायर करने का तरीका देख कई सारे लोग आश्चर्यचकित थे। क्या कोई महिला मंत्री इतनी परफेक्ट हो सकती है।
दरअसल यशोधरा राजे सिंधिया का खेलों का काफी शौक रहा है। वो घुड़दौर में भी महारत रखतीं हैं। कई सारे खेलों को आसानी से जीत लेने का हुनर उनके पास बचपन से है परंतु राजनीति के खेल में वो अक्सर पिछड़ जातीं हैं। कुछ समय पहले तक वो उद्योग मंत्री हुआ करती थीं। एक आईएएस अफसर ने ऐसा खेल खेला कि उनके पास से वह मंत्रालय चला गया जिसमें वो सबसे ज्यादा परिश्रम कर रहीं थीं और परिणाम लाने की कोशिश भी।