रिश्तेदारों से भी रेप कराता था पति, मिन्नतें की पर नहीं माना

अंबाला/पंजाब। पति पत्नी को पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला दरिंदगी भरा मामला सामने आया है। शादी के तत्काल बाद पति ने पत्नी पर जानवरों जैसा जुल्म शुरू कर दिया। पहले उसे खुद के साथ अप्राकृतिक सेक्‍स के लिए बाध्य किया, फिर देवर के सामने भी वही सबकुछ करवाने लगा। पति और देवर मिलकर अप्राकृतिक कृत्य करते। फिर ससुर भी आने लगा। हद तो तब हो गई जब​ मिलने आए एक रिश्तेदार के सामने भी उसे परोस दिया गया और रिश्तेदार ने भी उसके साथ रेप किया। 

युवती के अंबाला जिले के गणेशपुर गांव की है और उसकी शादी यमुनानगर के गुरदीप सिंह नामक युवक से हुई है। युवती ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि एसकी शादी करीब 10 महीने पहले हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। वे उससे मारपीट करते थे और प्रताड़ित करते रहते थे।

युवती ने शिकायत में कहा कि पति उससे शादी के बाद से ही अप्राकृतिक कृत्‍य कर रहा था। इव मना करती थी तो उससे मारपीट करता था। इसे भी वह सह गई। इसके बाद ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। एक-दो बार तो उसके मायके वालों ने उनकी मांग पूरी कर दी, लेकिन इसके बाद भी उनका अत्‍याचार बंद नहीं हुआ।

युवती का आरोप है कि कुछ दिनों के बाद देवर मनजीत ने भी उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। पति ने भी इसमें उसका साथ दिया। पति के साथ देवर भी उससे अप्राकृतिक सेक्‍स करने लगा। उसने इसका विरोध किया और मिन्‍नतें भी कीं, लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा।

युवती ने कहा है कि हद तो तब हो गई जब उसके ममरे ससुर यानि पति के मामा ने भी उससे दुष्‍कर्म और अप्राकृतिक सेक्‍स किया। इसमें पति ने भी उनका साथ दिया। इसका बाद युवती भाग कर अपने मायके आ गई। इसके बाद उसने अंबाला के महिला थाने में शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया।

इसके बाद युवती के परिजनों ने यहां की एक संस्‍था ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन से संपर्क किया। इसके प्रधान विकास बंसल व मीडिया इंचार्ज आनंद पंवार ने पीड़िता के साथ महिला थाना इंचार्ज से मुलाकात की। इसके सबद पुलिस युवती की शिकायत पर जीरो एफआइआर दर्ज की। बाद में मामले की जांच यमुनानगर पुलिस को ट्रांसफर कर दी गई।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !