ढोंगी बाबा ने पहले अपने सामने संबंध बनवाए, फिर रेप किया

Updesh Awasthee
ठाणे। यहां एक ढोंगी बाबा का ऐसा मामला सामने आया है कि पूरा साधु समाज ही शर्मसार हो जाए। जाल में फंसे एक नि:संतान दंपत्ति को उसने अपने सामने संबंध बनाने के लिए मजबूर किया, फिर खुद जाकर महिला का यौन शोषण किया। इस दौरान उसने लाखों रुपए दक्षिणा के नाम पर भी ठग लिए। 

जानकारी के मुताबिक, ठाणे  में रहने वाला दंपत्ति संतान नहीं होने से परेशान था। करीब ढाई साल पहले वह कथित साधु योगेश कोपेकर के संपर्क में आए। पीड़ित के अनुसार, बाबा ने उन्हें कहा कि उन्हें शुद्धि की जरूरत है, जिसके लिए दंपत्ति को साधु के सामने ही संबंध बनाने होंगे। दंपति ने बाबा के कहे अनुसार ही सब किया।

यह सिलसिला करीब ढाई साल तक चलता रहा। इस दौरान साधु ने कई बार उनसे पैसों की भी डिमांड की, जिसे पीड़ित ने पूरा किया। बुधवार को साधु पीड़ित के घर पहुंच गया। शुद्धि के नाम पर पति को घर के बाहर भेज दिया और महिला का यौन शोषण ​किया। 

जब महिला का पति घर आया, तो महिला ने पति को घटना के बारे में बताया और खुदकुशी की धमकी दी। पीड़ित दंपत्ति ने इसके बाद मामला पुलिस में दर्ज कराया। इस घटना की शिकार महिला को मनोवैज्ञानिक झटका लगा है और उसका ठाणे के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं दंपति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी साधु को महाराष्ट्र के काला जादू प्रतिबंध एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है और फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!