पेट्रोल 1.42 रुपए, डीजल 2.01 रुपए सस्ता हुआ

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। लीजिए ये संडे लेकर आया आपके लिए गुड न्यूज। पेट्रोल और डीजल के दाम घट गए हैं। पेट्रोल 1.42 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ जबकि डीजल के दाम 2.01 रुपए कम हुए हैं। वैश्विक तेल बाजार में नरमी और डॉलर रुपया विनिमय दर में नए संतुलनों के बीच ये फैसला लिया गया। इस महीने यह तीसरा अवसर है पेट्रोलियम ईंधन के दाम कम किये गये हैं।

पेट्रोल और डीजल की नई कीमत आज आधी रात से लागू होंगी। देश की सबसे बड़ी खुदरा ईंधन कंपनी इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने कहा कि पेट्रोल का दाम आज मध्यरात्रि से 61.09 रुपये लीटर होगा। अभी यह 62.51 रुपये प्रति लीटर है। इससे पहले 15 जुलाई को पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट हुई थी। इस तरह डीजल 52.27 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध होगा जो फिलहाल 54.28 रुपये लीटर है। 

इससे पहले 16 जुलाई को पेट्रोल की कीमत में 2.25 रुपये लीटर की कटौती की गयी थी। उस दिन डीजल के दाम में 0.42 रुपये लीटर की कमी की गयी थी। उससे पहले, एक जुलाई को पेट्रोल 89 पैसे तथा डीजल 49 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था।

जुलाई में इन कटौतियों से पहले एक मई से चार बार ईंधन के दाम बढ़ाये गये थे। कुल मिलाकर चार बार में पेट्रोल के दाम 4.52 रुपये लीटर तथा डीजल 7.72 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गयी थी। आईओसी ने एक बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमत के मौजूदा स्तर तथा रुपया-डॉलर विनिमय दर को देखते हुए दोनों ईंधन के दाम में कटौती की गयी। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!