
1. स्वप्नों के अध्ययन को औनीरोलॉजी कहते है।
2. मनुष्य के सौंदर्य के अध्ययन को कैलोलॉजी कहते हैं।
3. जीवन की उत्पति के समय ऑक्सीजन नहीं था।
4. शरीर में सबसे दृढ (मजबूत) तत्त्व दाँतों का एनामेल होता है।
5. मनुष्य में लिंग निर्धारण पुरूष के क्रोमोसोम पर निर्भर होता है, न कि स्त्रियों के क्रोमोसोम से।
6. सबसे तेज तंत्रिका आवेग 532 किमी0/घंटा होती है।
7. मनुष्य के फेफडे का आन्तरिक क्षेत्रफल 93 वर्ग मीटर होता है। जो शरीर के बाह्म क्षेत्रफल का 40 गुना होता है।
8. हड्डिया कंक्रीट जैसी मजबूत और गेनाइट जैसी कठोर होती है।
9. शरीर के भीतर प्रति सेकेण्ड लगभग 150 कोशिकाएँ नष्ट होती है।
10. स्त्री के गर्भाशय का भार जिसने कभी संतान न जन्म दिया हो 50 ग्राम का होता है तभा संतान को जन्म देने के बाद स्त्री के गर्भाशय का भार 100 ग्राम हो जाता है।
11. गुर्दे का भार लगभग 150 ग्राम होता है।
12. एक बार साँस लेने में सामान्य वयस्क लगभग 500 मि0 लि0 हवा अन्दर ले जाता है।
13. हृदय की रक्त पम्प करने की क्षमता 4.5 लीटर प्रति मिनट होती है।
14. छोटी आँत लगभग 7 मीटर लम्बी होती है तथा उसका व्यास 2.5 से. मी. होता है।
15. शरीर के भीतर रक्त परिभ्रमण में लगभग 23 सेकेण्ड का समय लगता है।
16. पेनीसिलीन नामक प्रतिजैविक पेनीसिलियम नामक कवक से प्राप्त किया जाता है।
17. मनुष्य संसार का सबसे बुद्धिमान होमिनिड है।
18. एल्बाटँास सबसे बडा समुद्री पक्षी है, जिसके पंख का फैलाव 10-12 फीट तक है।
19. मनुष्य के शरीर में लगभग 50 लाख बाल होते है।
20. प्लेसेन्टा बनने के आरम्भ के समय एच. सी. जी. हॉर्मोन काफी मात्रा में स्रावित होकर मूत्र में उत्सर्जित होने लगता है। उसी समय मूत्र की जाँच में इस हार्मोन की उपस्थिति में गर्भाधान की जाँच की जाती है।
21. बच्चे के हृदय की धडकन वयस्क व्यक्ति से ज्यादा होती है।
22. एक बार साँस लेने की क्रिया 5 सेकेण्ड में अर्थात 2 सेकेण्ड के निश्वसन तथा 3 सेकेण्ड के उच्छश्वसन में पूरी होती है।
23. मनुष्य के शरीर में रूधिर प्रति दिन लगभग 350 लीटर ऑक्सीजन शरीर की कोशिकाओं तक पहुँचाता है। इसमें 97 प्रतिशत ऑक्सीजन हीमोग्लोबिन द्वारा ले जाया जाता है तथा शेष 3 प्रतिशत भाग का संचारण रूधिर प्लाज्मा करता है।
24. एक किलोग्राम शहद से लगभग 3500 कैलोरी ऊर्जा प्राप्त होती है।
25. नाइट्रस ऑक्साइड को हँसाने वाली गैस कहते हैं। (खोज- प्रीस्टले)
26. हड्डियों में 8 प्रतिशत फॉस्फोरस होता है।
27. फॉस्फीन गैस का उपयोग समुद्रीयात्रा में होम्स सिग्नल देने में किया जाता है।
28. क्लोरीन गैस फूलों का रंग उडा देती है।
29. सुरक्षित दियासिलाइयों में लाल फॉस्फोरस प्रयोग किया जाता है।
30. यूरिया में 46 प्रतिशत नाइट्रोजन की मात्रा है।
31. बर्तनों में कलई करने में अमोनियम क्लोराइड का प्रयोग किया जाता है।
32. शुद्ध एल्कोहल में बेंजीन या ईथर मिलाकर पावर एल्कोहल के रूप में हवाई जहाज के ईंधन में प्रयुक्त होता है।
33. कृत्रिम सुगन्धित पदार्थ बनाने में एथिल एसीटेट का प्रयोग किया जाता है।
34. यूरिया पहला कार्बनिक पदार्थ है, जिसे प्रयोगशाला में बनाया गया।
35. सिरके में एसीटिक अम्ल पाया जाता है।