सतना में मौत का इंजेक्शन, 1 मृत, 20 बीमार !

Updesh Awasthee
सतना। जिला अस्पताल में इंजेक्शन लगाने के बाद दो दर्जन मरीजों की तबियत खराब हो गई। बताया जा रहा है कि इस वजह से सविता बसोर नाम की एक मरीज की मौत हो गई। हालांकि, अभी किसी मरीज की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जिला अस्पताल में बुधवार देर रात को वार्ड नंबर सात में भर्ती मरीजों को एंटीबायोटिक एमपीसिलीन इंजेक्शन लगाए गए थे। वार्ड में करीब 40 मरीज भर्ती थे, जिनमें से 2 दर्जन मरीजों को एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाया गया था। परिजनों की मानें तो इंजेक्शन लगाते ही सभी मरीजों की तबियत खराब होने लगी। मरीजों के बेहोश होने और उल्टी की शिकायत के बाद अस्पताल में अफरातफरी मच गई। अस्पताल में मौजूद सारे डॉक्टरों ने मरीजों को दूसरी दवा देकर उन्हें राहत दिलाने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इंजेक्शन लगाने से सविता नाम की एक महिला मरीज की मौत हो गई। हालांकि, जिला अस्पताल प्रशासन किसी भी महिला मरीज की इंजेक्शन की वजह से मौत से इंकार कर रहा है। वहीं सिविल सर्जन डॉ. एसबी सिंह के अनुसार पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!