सतना में ऑनर किलिंग: प्रेमी युगल को गोली मारी

Updesh Awasthee
सतना। कोटर थाना क्षेत्र के पवैया गांव में सोमवार को दिनदहाड़े प्रेमी युगल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों पक्षों के परिजन एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने लड़की के भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं लड़की के भाई ने मृतक पर हत्या के बाद सुसाइड का आरोप लगाया है। लड़का ठाकुर, जबकि लड़की ब्राह्मण समाज से ताल्लुक रखती थी। 

पवैया गांव में सोमवार दोपहर करीब 1.30 बजे चेतना पुत्री अवध प्रसाद गौतम(17) और भूपत सिंह(26) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लाशें लड़की के घर के बाहर पड़ी मिलीं। यह मामला ऑनर किलिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। गांववालों ने दबी जुबान में बताया कि पिछले एक साल से दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे। घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। दोनों पक्ष इस डबल मर्डर के लिए एक-दूसरे को दोषी ठहरा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने लड़की के भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतिका के भाई राजेश ने बताया कि चेतना खलिहान गई थी। जब वह वहां से लौटी, तो भूपत ने उसे गोली मार दी। इससे घटनास्थल पर ही चेतना की मौत हो गई। इसके बाद भूपत ने खुद को भी गोली मार ली। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। उधर, लड़के के परिजनों ने आरोप लगाया है कि, लड़की का भाई फौज में है। वह हाल में गांव लौटा है। उसी ने दोनों को गोली मारी। वारदात के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

.............
'इस मामले में लड़की के भाई पर मामला दर्ज किया गया है। इस हत्याकांड की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामला ऑनर किलिंग से जुड़ा है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।'
महेंद्र कुमार, टीआई कोटर थाना

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!