108 स्कूलों के स्टूडेंट्स प्राइवेट परीक्षार्थी घोषित

Updesh Awasthee
भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने 108 स्कूलों के ढाई हजार से ज्यादा बच्चों को प्राइवेट परीक्षार्थी घोषित कर दिया है। जबकि इन बच्चों ने नियमित परीक्षार्थी के रूप में अपना ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरा था। यदि माशिमं ने इन बच्चों को 15 फरवरी से पहले नियमित परीक्षार्थी घोषित नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। 

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह ने शनिवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि संबंधित स्कूलों को वर्ष 2014-15 के लिए मान्यता दी गई थी। मंडल द्वारा स्कूलों को पूरे सत्र की मान्यता दी जाती है। यदि स्कूल मापदंड पूरे नहीं करता है तो सत्र समाप्ति के बाद उसकी मान्यता निरस्त कर दी जाती है। यह पहला मौका है, जब माशिमं ने इन 108 स्कूलों की मान्यता मध्य सत्र में समाप्त कर उनमें पढ़ने वाले छात्रों को प्राइवेट परीक्षार्थी घोषित कर दिया गया है। ऐसे में उन बच्चों के साथ यह अन्याय होगा, जो नियमित पढ़ाई कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।  

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!