झाबुआ ब्लास्ट: दूसरे दिन फिर पीड़ितों के बीच पहुंचे शिवराज

Updesh Awasthee
झाबुआ। जिले के पेटलावद में हुए ब्लास्ट की जांच अब एसआईटी करेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पेटलावद दौरे के दूसरे दिन इस बात का ऐलान किया। हादसे की जांच के लिए एएसपी के नेतृत्व में सात सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पेटलावद दौरे के दूसरे दिन खेरिया गांव पहुंचे। यहां उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले गुल सिंह के परिवार से मुलाकात की। इसी दौरान मीडिया से बातचीत में शिवराज ने फिर दोहराया कि दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने बताया कि अब ब्लास्ट की जांच एएसपी के नेतृत्व में सात सदस्यीय एसआईटी करेगी।

परिवार को इंदिरा आवास योजना के तहत मकान देने और मृतक की पत्नी को अांगनवाड़ी सेविका के रुप में बहाल करने के आदेश भी दिए। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!