जबलपुर। बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार और जबलपुर के यो यो हनीसिंह आदेश श्रीवास्तव ने अपने जन्मदिन के रोज ही प्राण त्याग दिए। वो कैंसर से पीड़ित थे और मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज करा रहे थे।
शुक्रवार को उनका जन्मदिन भी था। परिजन और उनके चाहने वाले जन्मदिन के मौके पर उनकी लंबी उम्र की दुआ कर रहे थे। लेकिन रात तकरीबन 12:30 बजे आदेश सभी का साथ छोड़ गए। वर्ष 2010 में उन्हें कैंसर होने की जानकारी हुई थी।
इसके बाद वे ठीक हो गए थे। पिछले कुछ समय से फिर बीमारी बढ़ने लगी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आदेश की पत्नी विजेता पंडित प्रख्यात संगीतकार जतिन ललित की सगी बहन हैं। वे अपने पीछे दो बेटे अविनाश एवं अवितेश को छोड़ गए हैं।
तला मंगेशकर के साथ मिला पहला ब्रेक
श्रीवास्तव को बॉलीबुड में पहला ब्रेक 1993 में कन्यादान फिल्म से मिला। इस फिल्म में उन्होंने लता मंगेशकर के साथ उन्होंने इस फिल्म में गाना गाया था, लेकिन यह फिल्म रिलीज नहीं हो सकी।
ड्रमर से शुरू किया कॅरियर
आदेश श्रीवास्तव ने संगीत की दुनिया में अपने करियर की शुरुआत ड्रमर के रूप में की थी। वे शहर के आर्केस्टा पॉलिडोर के लिए ड्रम बजाया करते थे। आदेश के बड़े भाई मुकेश श्रीवास्तव भी इसी आर्केस्ट्रा के लिए गिटार बजाया करते थे।