कार्रवाई से बचने कलेक्टर पर अभद्रता का आरोप

Updesh Awasthee
पन्ना। कलेक्टर और मत्स्योद्योग के सहायक संचालक आमने सामने आ गए है। दोनों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। मत्स्योद्योग के सहायक संचालक अब्दुल रशीद का आरोप है कि कलेक्टर शिवनारायण सिंह ने उनके साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार करते हुए अपशब्द कहे है। अब्दुल रशीद ने इस बात की शिकायत मुख्य सचिव को पत्र लिखकर की है।

वहीं इस मामले मे कलेक्टर का कहना है कि मत्स्य विभाग में हुए भ्रष्टाचार की जांच के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि सहायक संचालक अब्दुल रशीद और फील्ड इंस्पेक्टर ने ठेकेदार से रिश्वत के रूप में 10 से 15 हजार रुपए लिए है और उनका सस्पेंड होना तय है। इसी कार्रवाई से बचने के लिए वे बेबुनियाद आरोप लगा रहे है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!