पेट्रोल/डीजल के दाम घटे, लेकिन विमान ईंधन से फिर भी ज्यादा

Updesh Awasthee
नयी दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल कीमतों में गिरावट के बाद आज पेट्रोल कीमतों में 2.42 रुपये लीटर व डीजल में 2.25 रुपये लीटर कटौती की गई. नई दरें आज मध्यरात्रि से प्रभावी हो जाएंगी. इस कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल का दाम घट कर 56.49 रुपये लीटर हो जाएगा. अभी तक राजधानी में इसकी कीमत 58.91 रुपये लीटर थी. इसी तरह डीजल की कीमत 48.26 रुपये से घटकर 46.01 रुपये लीटर पर आ जाएगी.

अगस्त के बाद से पेट्रोल कीमतों में यह लगातार दसवीं कटौती है. वहीं डीजल कीमतों में यह अक्तूबर से छठी कटौती है. इस कटौती के बावजूद पेट्रोल का दाम विमान ईंधन एटीएफ से अधिक रहेगा, जो अधिक बेहतर गुणवत्ता वाला ईंधन होता है. दिल्ली में जेट ईंधन का भाव प्रति लीटर  46.51 रुपये है.

इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने आज पेट्रोल व डीजल कीमतों में कटौती की घोषणा की. गौरतलब है कि कुछ ही दिनों पहले रसोई गैस की कीमत में 103.50 रुपये की कमी की गयी थी. इस कमी के बाद एक सिलिंडर की कीमत 605 पांच रुपये हो गयी जो पिछले छह साल में सबसे कम है.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!