फीमेल प्लेयर्स से छेड़छाड़, 5 खिलाड़ी सस्पेंड, हॉस्टल से बाहर निकाला

shailendra gupta
भोपाल। मध्यप्रदेश के खेल विभाग ने पांच खिलाड़ियों को सस्पेंड करते हुए उन्हें हॉस्टल से बाहर कर दिया। उन पर आरोप है कि उन्होंने महिला खिलाड़ियों के साथ अश्लील हरकतें की थीं। इसी के चलते यह कार्रवाई की गई। 


जानकारी मिल रही है कि शनिवार को 5 खिलाड़ियों ने महिला खिलाड़ियों के साथ अश्लील हरकतें कीं। इसी शिकायत के चलते आज खेल विभाग ने सभी पाचों खिलाड़ियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है एवं उन्हें हॉस्टल से बाहर कर दिया गया है। 

खेल विभाग की ओर से यह भी बताया गया है कि उनके माता पिता को यहां बुलाया गया है एवं मामला अनुशासन कमेटी को सौंप दिया गया है। यहां बता दें कि सस्पेंड हुए खिलाड़ियों की उम्र 20 से 22 वर्ष है एवं खेल विभाग ने छेड़छाड़ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है। विभाग ने इस मामले को अभी तक पुलिस के सुपुर्द भी नहीं किया है। 

एक तरफ कार्रवाई तो की जा रही है, लेकिन बदनामी से बचने की तैयारियां भी कर ली गईं हैं। सनद रहे कि भोपाल में खिलाड़ियों द्वारा स्टेडियम में नशा करने के कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!