MP में TI को कुचलने वाले ड्राइवर का शॉर्ट एनकाउंटर: पुलिस ने पैर में गोली मारी; CM ने दिया था फ्री हैंड

Updesh Awasthee
भोपाल, 3 नवंबर 2026:
मध्य प्रदेश के देवास जिले में अवैध शराब तस्करी रोकने के दौरान शहीद हुए थाना प्रभारी के प्रकरण में आईसर वाहन चालक गजेन्द्र उर्फ अक्कू से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की हिरासत से फरार हुए ट्रक ड्राइवर को रोकने के लिए पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी, जिससे वह घायल हो गया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पुलिस को फ्री हैंड दिया हुआ है।


शॉर्ट एनकाउंटर देवास के पास थाना बरोठा में हुआ

कर्तव्य निर्वहन के दौरान थाना प्रभारी को वाहन से कुचलने की घटना में संलिप्त आईसर वाहन चालक गजेन्द्र उर्फ अक्कू के पुलिस गिरफ्त में आने के बाद भागने का किया प्रयास। गिरफ्तार आरोपी द्वारा पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किए जाने पर शॉर्ट एनकाउंटर हुआ। शॉर्ट एनकाउंटर देवास के पास थाना बरोठा में हुआ।उल्लेखनीय है, प्रकरण में दो वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी पर पृथक-पृथक ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था। 

वीर बलिदानी की पत्नी सब इंस्पेक्टर और परिवार को एक करोड़

इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि, हमने वीर बलिदानी दिलीप पुरी की धर्मपत्नी को उपनिरीक्षक (SI) के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने और परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश जारी किए हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से भी परिवार को आवश्यक सहयोग दिया जाएगा। रिपोर्ट: सत्येंद्र सरल।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!