PDPM IIITDM क्लासरुम से अचानक उठकर गई छात्रा फंदे पर लटकी मिली, तेलंगाना से पढ़ने आई थी

Updesh Awasthee
जबलपुर, 3 नवम्बर 2026:
पंडित द्वारका प्रसाद मिश्र भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी, डिजाइन एवं विनिर्माण संस्थान (PDPM IIITDM) में तेलंगाना से पढ़ने आई 22 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो क्लासरूम में थी। अचानक उठकर चली गई और फिर कभी वापस नहीं आई। 

तेलंगाना के वारंगल की रहने वाली वैष्णवी दोपहर

जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना के वारंगल की रहने वाली वैष्णवी दोपहर में क्लास से आने के बाद अपने कमरे में चली गई थी। शाम तक जब वह बाहर नहीं निकली तो साथ रहने वाली छात्राओं ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर खमरिया थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और छात्रा के शव को बाहर निकाला। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना देकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

सीएसपी सतीष साहू ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है। परिजनों के जबलपुर पहुंचने के बाद आगे की जांच की जाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!