धार जिले के तीन गांव में लोकायुक्त का छापा, करोड़ों का भ्रष्टाचार मिला

Updesh Awasthee
इंदौर, 4 नवंबर 2026:
सरकारी कर्मचारियों को लगता है कि जैसे वह मक्कार है वैसे पूरा सिस्टम भी मक्कार है। ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले भ्रष्टाचार को कौन देखता है, यदि किसी को पता भी चल जाए तो कार्रवाई करने कौन आएगा लेकिन अब मध्य प्रदेश लोकायुक्त की टीम ग्रामीण क्षेत्रों में भी छापामार कार्रवाई कर रही है। धार जिले के तीन गांव में लोकायुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई करके करोड़ों का भ्रष्टाचार पकड़ लिया है। 

शेरसिंह ठाकुर प्रबंधक सहकारी समिति के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा

पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त इंदौर श्री राजेश सहाय को सूचना प्राप्त हुई थी कि शेरसिंह ठाकुर निवासी सोडपुर नालछा, आदिम जाति सेवा सहकारि समिति नालछा जिला धार में प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। इनके द्वारा लगभग बीस वर्ष के सेवाकाल में अपनी वैद्य आय की तुलना में अनुपातहीन सम्पत्ति अवैध रूप से प्राप्त की है जो कि निम्नानुसार है:-
1. आरोपी द्वारा .1520 हेक्टेयर भूखंड की बेनामी संपत्ति ग्राम सोडपुर नालछा जिला धार में क्रय की है जिस पर 2400 वर्ग फिट पर दो मंजिला भव्य भवन का निर्माण कराया है, भूखंड क्रय एवं निर्माण पर अनुमानित 97 लाख रूपये व्यय किया जाना पाया गया है।

एक करोड़ की कोठी


2. ग्राम नालछा में मांडव रोड़ सोडपुर तिराहे पर 1350 वर्ग फिट का भवन क्रय किया है जो व्यवसाय हेतु उपयोग किया जाता है जिस पर अनुमानित 20 लाख रुपए व्यय किया जाना पाया गया है।

3. अपनी पत्नी श्रीमती कविता ठाकुर के नाम से ग्राम सोडपुर, तहसील पीथमपुर, जिला धार में .645 हेक्टेयर कृषि भूमि क्रय की है, जिस पर अनुमानित 8 लाख रुपये व्यय किया जाना पाया गया है।

4. अपनी पत्नी श्रीमती कविता ठाकुर के नाम से ग्राम मांडव, तहसील पीथमपुर, जिला धार में 2.526 हेक्टेयर कृषि भूमि क्रय की है, जिस पर अनुमानित 42 लाख रुपये व्यय किया जाना पाया गया है।

5. JCB, महिंद्रा ट्रैक्टर, महिंद्रा TUV, ऑल्टो कार, बुलेट, कृषि यंत्र-संयंत्र आदि क्रय किए गए हैं जिन पर अनुमानित 53 लाख रुपए व्यय किया जाना पाया गया है।

6. आरोपी के स्वामित्व में एक अन्य बेनामी भवन की जानकारी प्राप्त हुई है, जिसका सत्यापन किया जा रहा है।

7. आरोपी से संबंधित अचल संपत्तियों पर अन्य कृषि संयंत्र, ट्रैक्टर, ट्रॉली आदि भी रखे पाए गए हैं जिनके स्वामित्व का निर्धारण एवं कीमत का आकलन किया जा रहा है।

इस प्रकार आरोपी को सम्पूर्ण सेवाकाल में कुल अनुमानित वेतन 6500000/- रू प्राप्त हुआ है, जिसकी तुलना में आरोपी द्वारा अनुमानित 2,41,45,000/- रू. व्यय करना पाया गया है, जो कि वैध आय की तुलना में 271.46 प्रतिशत अनुपातहीन है।

आरोपी शेरसिंह ठाकुर, प्रबंधक आदिम जाति सेवा सहकारि समिति नालछा जिला धार के विरूद्ध 13(1)बी, 13(2) भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है।
आरोपी शेरसिंह ठाकुर, प्रबंधक आदिम जाति सेवा सहकारि समिति नालछा जिला धार
यह कार्यवाही आरोपी के ग्राम सोड़पुर, ग्राम नालछा एवं ग्राम मांडव जिला धार स्थित ठिकानों पर एक साथ लोकायुक्त संगठन इंदौर की तीन अलग अलग टीम द्वारा की जा रही है।

डीएसपी श्री आनंद चौहान, निरीक्षक आशुतोष मिठास, श्रीमती प्रतिभा तोमर, श्री सचिन पटेरिया की अलग-अलग टीमों द्वारा ठिकानों पर सर्च कार्यवाही की जा रही है।

लोकायुक्त सर्च दल:-
ASI- रहीम खान। 
प्रधान आरक्षकगण-
विजय कुमार, रणजीत द्विवेदी,  प्रमोद यादव, विवेक मिश्रा, आशीष शुक्ला।
आरक्षकगण-
पवन पटोरिया, शैलेन्द्र सिंह बघेल, रामेश्वर निंगवाल, आदित्य सिंह भदौरिया, सतीश यादव, चन्द्रमोहन बिष्ट, कमलेश परिहार, आशीष नायडू, मनीष माथुर, श्रीकृष्ण अहिरवार।

इंदौर संभाग में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत यहां करें

लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है आमजन से अपील है कि कोई अधिकारी / कर्मचारी भ्रष्टाचार की शिकायत की सूचना लोकायुक्त कार्यालय इंदौर एवं दूरभाष पर भी सम्पर्क कर सकते है।
कार्यालय :- पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर संभाग इंदौर
पता:- मोती बंगला, एमजी रोड इंदौर- 452007
दूरभाष : 
0731-2533160
0731-2430100

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!