SSC CPO PET PST Result 2025: 10,676 उम्मीदवार Paper-II के लिए सफल, 28 नवंबर को परीक्षा प्रस्तावित

Updesh Awasthee
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर 2026
: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ (CAPFs) में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 2025 के शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण / शारीरिक मानक परीक्षण (PET/PST) का परिणाम घोषित कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा के Paper-I का परिणाम 30 मार्च 2026 को जारी किया गया था, जिसमें कुल 48,387 उम्मीदवारों को PET/PST के लिए सफल घोषित किया गया था। सीएपीएफ (CAPFs) द्वारा 21 जुलाई 2026 से 30 जुलाई 2026 के बीच PET/PST का आयोजन किया गया था। इस शारीरिक परीक्षण में कुल 10,676 उम्मीदवार सफल हुए हैं, जो अब Paper-II में शामिल होने के लिए पात्र हैं। 

PET/PST परिणाम का संक्षिप्त विवरण

  • कुल उम्मीदवार: 48,387
  • अनुपस्थित (Absent): 26,949
  • अयोग्य (Not Qualified): 10,622
  • सफल उम्मीदवार (Qualified): 10,676
  • अस्थाई रूप से अयोग्य (Temporary Unfit): 04
  • परिणाम रोका गया (Withheld): 136

श्रेणीवार एवं लिंगवार सफल उम्मीदवारों की संख्या

महिला उम्मीदवार (कुल 518):
EWS: 102
SC: 73
ST: 42
OBC: 185
UR: 116
पुरुष उम्मीदवार (कुल 10,298):
EWS: 1,779
SC: 1,733
ST: 831
OBC: 3,932
UR: 2,023
पूर्व सैनिक (ESM): 1,189

मुख्य निर्देश और आगामी प्रक्रिया

Paper-II की संभावित तिथि: आयोग द्वारा Paper-II का आयोजन 28 नवंबर 2026 को कराए जाने का प्रस्ताव है।
प्रवेश पत्र (Admission Certificate): सफल उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र SSC के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा यथासमय जारी किए जाएंगे।
रोके गए परिणाम एवं विशेष मामले: नोडल फ़ोर्स (BSF) की सिफारिश पर 136 उम्मीदवारों के परिणाम रोके गए हैं और 4 महिला उम्मीदवारों का परिणाम 'अस्थाई रूप से अयोग्य' रखा गया है। इसके अलावा, अदालती मामलों के अधीन 97 उम्मीदवारों को अनंतिम (provisional) रूप से Paper-II में शामिल होने की अनुमति दी गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!